राजकीय प्राथमिक विद्यालय भरसोली के क्रीड़ा प्रांगण में दो दिवसीय संकुल स्तरीय खेलकूद प्रारम्भ।

भिकियासैंण (अल्मोड़ा)। विकासखंड स्याल्दे के महरगांव में संकुल स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित की गई। कार्यक्रम का उद्घाटन ग्राम प्रधान श्रीमती मीनाक्षी देवी के प्रतिनिधि सामाजिक कार्यकर्ता महेन्द्र सिंह द्वारा किया गया। औपचारिक घोषणा संकुल समन्वयक नारायण सिंह मेहरा द्वारा की गई। विभिन्न विद्यालयों से आये 13 विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। इस प्रतियोगिता में कबड्डी, खो-खो, लम्बी कूद, ऊंची कूद, 50, 100, 200, 400, 600 मीटर की दौड़ और अंताक्षरी प्रतियोगिता, मानचित्र, सुलेख प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इन प्रतियोगिताओं में सफल छात्र-छात्राओं को मेडल देकर नवाजा गया। इस प्रतियोगिता में सफल छात्र-छात्राएं आगामी ब्लॉक स्तर पर आयोजित खेल कूद प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे।

इस अवसर पर ग्राम प्रधान द्वारा सफल प्रतिभागियों को पदक पहना कर सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता को सफल बनाने हेतु अभिभावक, प्रबंधन समिति सदस्य एवं अध्यापक, अध्यापिकाएं उपस्थित रहे। इस मौके पर द्वारिका प्रसाद सुंदरियाल, देवेन्द्र सिंह मनराल, धीरेन्द्र चौहान, शंकर मुंच्याडी, सुशील कुमार प्रजापति, किशोर कुमार, संजय भंडारी, हरीश रजवार, अक्षय कुमार, गुड्डी वर्मा, मीना जोशी, मीरा, दीपा वर्मा, पंकज मंडल, दिनेश चंद्र आर्या, डॉ. नवीन जोशी, लीला देवी, घन्याल देव सिंह ग्राम चोपड़ा आदि उपस्थित रहे।

रिपोर्टर- एस. आर. चन्द्रा भिकियासैंण

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *