युवा IPS दंपति प्रहलाद मीणा और प्रीति प्रियदर्शिनी DIG रैंक पर पदोन्नत, उत्तराखंड पुलिस के लिए गौरव का क्षण।

CM पुष्कर सिंह धामी व DGP दीपम सेठ ने पिपिंग सेरेमनी में पहनाए पदोन्नति बैज।

नैनीताल। उत्तराखंड पुलिस के लिए यह दिन विशेष रुप से गौरवपूर्ण रहा, जब उत्तराखंड कैडर के दो युवा IPS अधिकारी एवं दंपति प्रहलाद नारायण मीणा और प्रीति प्रियदर्शिनी को पुलिस उप महानिरीक्षक (DIG) रैंक पर पदोन्नति प्रदान की गई।

इस अवसर पर आयोजित पिपिंग सेरेमनी में मुख्यमंत्री उत्तराखंड पुष्कर सिंह धामी एवं पुलिस महानिदेशक उत्तराखंड दीपम सेठ द्वारा वरिष्ठ IPS अधिकारी प्रहलाद नारायण मीणा को DIG रैंक के पदोन्नति बैज पहनाकर उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी गई।

वहीं उनकी अर्धांगिनी IPS प्रीति प्रियदर्शिनी, जो वर्तमान में आईटीबीपी में प्रतिनियुक्ति पर कमांडेंट के रुप में सेवाएं दे रही हैं, को भी DIG रैंक में पदोन्नति मिलने पर हार्दिक बधाई दी गई।

🔹 वर्तमान तैनाती:
IPS प्रहलाद नारायण मीणा — सतर्कता मुख्यालय, उत्तराखंड
IPS प्रीति प्रियदर्शिनी — ITBP में कमांडेंट के रुप में कार्यरत

दोनों अधिकारियों का चयन वर्ष 2012 की सिविल सेवा परीक्षा के माध्यम से हुआ था, जिसके बाद उन्हें उत्तराखंड कैडर आवंटित किया गया। सेवाकाल के दौरान दोनों ने उत्कृष्ट नेतृत्व, साहस एवं प्रशासनिक दक्षता का परिचय देते हुए कई महत्वपूर्ण दायित्वों का सफल निर्वहन किया।

🔹 IPS प्रह्लाद नारायण मीणा की प्रमुख उपलब्धियां:
● रुद्रप्रयाग, अल्मोड़ा एवं नैनीताल जैसे संवेदनशील जनपदों में पुलिस अधीक्षक के रुप में सफल कार्यकाल
● वर्ष 2018 में लेह-लद्दाख (भारत-चीन सीमा) पर ITBP के साथ पुलिस सल्यूट ड्यूटी
● रुद्रप्रयाग में केदारनाथ यात्रा एवं प्रधानमंत्री की सुरक्षा व्यवस्था का कुशल संचालन
● वर्ष 2019 में कैलास मानसरोवर यात्रा के लाइजनिंग ऑफिसर
● भारतीय वायुसेना के साथ 5000 फीट की ऊंचाई से 5 पैरा जंप
➤ उत्तराखंड के पहले IPS अधिकारी बने जिन्होंने पैरा जंपर का खिताब प्राप्त किया
● PM Security Course पूर्ण
● मुख्यमंत्री सुशासन पुरस्कार सहित अनेक सम्मानों से अलंकृत

🔹 IPS प्रीति प्रियदर्शिनी की उल्लेखनीय उपलब्धियां:
● चमोली, बागेश्वर, पिथौरागढ़ की एसपी तथा नैनीताल की एसएसपी के रुप में उत्कृष्ट सेवाएं
● SP Vigilance एवं SP Intelligence के रुप में प्रभावी भूमिका
● 31वीं वाहिनी PAC, रुद्रपुर में कमांडेंट पद पर कार्य
● वर्ष 2017 में मुख्यमंत्री द्वारा सराहनीय सेवा सम्मान चिन्ह
● वर्ष 2022 में राज्यपाल द्वारा उत्कृष्ट सेवा पदक
● वर्ष 2021 में एसएसपी नैनीताल रहते हुए देश के टॉप-50 पुलिस कप्तानों में स्थान

उत्तराखंड पुलिस परिवार को इस कर्तव्यनिष्ठ IPS दंपति पर गर्व है।
इनकी पदोन्नति न केवल पुलिस बल का मनोबल बढ़ाने वाली है, बल्कि युवा अधिकारियों के लिए प्रेरणास्रोत भी है।

रिपोर्टर- रिया सोलीवाल

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *