34वां सड़क सुरक्षा माह के अन्तर्गत अल्मोड़ा ट्रैफिक व परिवहन विभाग अल्मोड़ा ने संयुक्त रुप से आयोजित किया स्वास्थ्य परीक्षण कैंप।

अल्मोड़ा। जिला चिकित्सालय व दृष्टि हॉस्पिटल के चिकित्सकों के सहयोग से वाहन चालकों का स्वास्थ्य परीक्षण कर सड़क सुरक्षा के प्रति किया जागरुक किया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र पींचा अल्मोड़ा के निर्देशन में जनपद पुलिस द्वारा 34वाँ सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत प्रत्येक दिवस निर्धारित कार्यक्रमों के अनुसार कार्यवाही कर सड़क सुरक्षा माह को सफल बनाने हेतु वाहन चालकों व आमजन के मध्य विभिन्न जनजागरुकता कार्यक्रम आयोजित किये गये।

इस क्रम में आज बुधवार को 34वां सड़क सुरक्षा माह के समापन के अवसर पर सीओ अल्मोड़ा/यातायात विमल प्रसाद की उपस्थिति में निरीक्षक यातायात राजेन्द्र सिंह रावत, टीएसआई सुमित पांडे, ट्रैफिक पुलिस व परिवहन विभाग अल्मोड़ा के अधिकारी/कर्मचारीगणों द्वारा जिला चिकित्सालय अल्मोड़ा व दृष्टि हॉस्पिटल के चिकित्सकों व स्टाफ के सहयोग से नगर के टैक्सी स्टैंड पर संयुक्त स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित किया गया। स्वास्थ शिविर में चिकित्सकों द्वारा वाहन चालकों, ट्रैफिक पुलिस के जवानों व होमगार्ड जवानों सहित लगभग 50 लोगों के आँखो की जांच, बीपी, शुगर आदि टेस्ट किये गये और उनको आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श देकर दवाईयाँ वितरित की गई।

इस दौरान उपस्थित वाहन चालकों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरुक करते हुए यातायात नियमों का हमेशा पालन हेतु प्रेरित किया गया तथा वाहन चालकों को एमवीएक्ट में डीएल निरस्तीकरण संबंधी मामलों एवं मोटर वाहन अधिनियम के अंतर्गत प्रशमन शुल्क की जानकारी देते हुए शराब पीकर वाहन न चलाने, ओवर स्पीड वाहन न चलाने व वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग नहीं करने, दोपहिया वाहन में हेलमेट पहनने, रैश ड्राइविंग नहीं करने के संबंध में जागरुक किया गया और यातायात नियमों व संकेतों/चिन्हों से सम्बन्धित जागरुकता पोस्टर वितरित किये गये।

रिपोर्टर- एस. आर. चन्द्रा भिकियासैंण

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *