एसएसपी अल्मोड़ा के कुशल नेतृत्व में पुलिस टीम की सतर्कता से सवारियों की जगह अवैध लीसे से भरी बस आयी पकड़ में, एसओजी व सोमेश्वर पुलिस की संयुक्त टीम को मिली बड़ी कामयाबी।

अल्मोड़ा। बस से 380 टिन अवैध लीसा बरामद कर 1 तस्कर को गिरफ्तार कर दिया गया है। श्री देवेन्द्र पींचा एसएसपी अल्मोड़ा द्वारा जनपद के सभी थाना/चौकी प्रभारियों/एसओजी प्रभारी को वन सम्पदा, खनिज पदार्थ आदि की अवैध तस्करी करने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करने हेतु दिए गए निर्देश के क्रम में एसओजी अल्मोड़ा व सोमेश्वर पुलिस की संयुक्त टीम को 380 टिन अवैध लीसा बरामद करने में बड़ी कामयाबी हाथ लगी है।

सीओ अल्मोड़ा विमल प्रसाद के पर्यवेक्षण व थानाध्यक्ष सोमेश्वर कश्मीर सिंह व एसओजी प्रभारी कुन्दन सिंह रौतेला के नेतृत्व में एसओजी अल्मोड़ा व सोमेश्वर पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा आज प्रातः दौलाघट तिराहे पर चैकिंग के दौरान बस संख्या UK02PA0104 को चैक किया गया, जिसका चालक प्रदीप जोशी निवासी लालकुआं मौके से फरार हो गया‌। चालक के बराबर वाली सीट पर बैठे व्यक्ति राकेश पांडे को मौके से गिरफ्तार किया गया है। बस को चैक करने पर बस से 380 टिन अवैध लीसा से भरे बरामद हुए। अभियुक्तगणों के विरुद्ध थाना सोमेश्वर में धारा 26/42 भारतीय वन अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है।

पूछताछ में –
राकेश पांडे से बरामद अवैध लीसे के संबंध में पूछा गया तो बताया कि यह लीसा महेंद्र सिंह निवासी लमगड़ा अल्मोड़ा तथा विक्रम बोरा निवासी लमगड़ा अल्मोड़ा का है। हमसे उन्होंने गोविंदपुर दौलाघट से लीसा भरकर बरेली (उत्तर प्रदेश) ले जाने को कहा है।

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम –
राकेश पांडे उम्र 27 वर्ष पुत्र कैलाश चंद पांडे निवासी ग्राम बांसतोली, थाना कांडा, जिला बागेश्वर है।

बरामदगी में –
380 टिन अवैध लीसा

पुलिस टीम में –
1- थानाध्यक्ष सोमेश्वर कश्मीर सिंह
2- एसओजी प्रभारी अल्मोड़ा कुंदन सिंह रौतेला
3- हेड कॉन्सटेबल वीरेंद्र चंद्र राय थाना सोमेश्वर
4- कॉन्सटेबल SOG राजेश भट्ट
5- कॉन्सटेबल SOG मोहम्मद यामीन शामिल है।

रिपोर्टर- एस. आर. चन्द्रा भिकियासैंण

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *