एसएसपी अल्मोड़ा के कुशल नेतृत्व में लोकसभा चुनावों के दृष्टिगत अल्मोड़ा पुलिस द्वारा की जा रही है चौकस चैकिंग, पिकप, कैंटर व ट्रक से कुल 5,44,290 रुपये किए बरामद।

हल्दानी (नैनीताल)। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र पींचा अल्मोड़ा द्वारा आगामी लोकसभा निर्वाचन को निष्पक्ष, शान्तिपूर्ण व भयमुक्त सकुशल संपन्न कराने हेतु सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबन्द रखने के लिये जनपद के समस्त थाना प्रभारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्रों व जनपद के प्रवेश मार्गों में अवैध नगदी, अवैध मादक पदार्थों की बरामदगी, संदिग्ध व्यक्ति, संदिग्ध वस्तुओं की तलाश हेतु व्यापक चैकिंग अभियान चलाने और आपराधिक व अराजक तत्वों पर सतर्क दृष्टि रखने एवं सोशल मिडिया प्लेटफॉर्म्स की सतर्क मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिये गये है।

इसी क्रम में सीओ अल्मोड़ा विमल प्रसाद के पर्यवेक्षण व थानाध्यक्ष धौलछीना सुशील कुमार के नेतृत्व में धौलछीना पुलिस टीम व SST टीम ने बाड़ेछीना तिराहे पर संयुक्त चैंकिग अभियान के दौरान 1- एक पिकप चालक के कब्जे से 85,330 रुपये, 2- एक कैन्टर चालक के कब्जे से 93,000 रुपये व 3- एक ट्रक चालक के कब्जे से 3,65,960 रुपये बरामद हुए। तीनों चालकों के कब्जे से कुल 5,44,290 रुपये की नगदी बरामद की गई। तीनों वाहन चालकों से नगदी के सम्बन्ध में जानकारी लेने पर कोई भी स्पष्ट प्रमाण नहीं दे पाये। धौलछीना पुलिस टीम व SST टीम द्वारा बरामद नगदी को सीज कर नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही की गई।

बरामदगी में –
तीन वाहन चालकों के कब्जे से कुल 5,44,290 रुपये बरामद किए।

धौलछीना पुलिस/SST टीम में –
1- थानाध्यक्ष सुशील कुमार थानाध्यक्ष धौलछीना
2- अपर उ.नि. जगदीश प्रसाद
3- अपर उ.नि. गोकुल प्रसाद
4- हे.कानि. सुरेन्द्र सिंह
5- हे.कानि. आनन्द नबियाल
6- महेश तिवारी SST टीम
7- दिनेश चन्द्र जोशी SST टीम
8- कानि. सुरेश गिरी SST टीम
9- होमगार्ड जीवन मेहरा SST टीम
10- सागर आर्या विडियोग्राफर SST टीम शामिल रहे।

रिपोर्टर- एस. आर. चन्द्रा भिकियासैंण

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *