एसएसपी के कुशल नेतृत्व में नैनीताल पुलिस ने धर दबोची दिल्ली के बंटी-बबली की जोड़ी, होंडा सिटी कार से आकर करते थे हल्द्वानी में चोरी।

हल्द्वानी (नैनीताल)। वादिनी इन्द्रा निवासी चाँदनी चौक बल्यूटिया, आनन्दपुर द्वारा कोतवाली हल्द्वानी में तहरीर दी कि कालूसिद्व मन्दिर के सामने वाली रोड में कपड़े के ठेले के पास अज्ञात द्वारा उसके पर्स जिसमें 1 जोड़ी सोने के झुमके, 1 चाँदी की पायल व 7000/- रु. नगद चोरी कर लिया है। शिकायत के आधार पर धारा 379 भादवि का अभियोग पंजीकृत कर विवेचना उ.नि. श्याम सिंह बोरा के सुपुर्द किया गया।

मामले में श्री प्रहलाद नारायण मीणा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद नैनीताल द्वारा घटना में संलिप्त की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु दिये गये निर्देश पर श्री प्रकाश चंद्र पुलिस अधीक्षक नगर हल्द्वानी एवं क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी श्री नितिन लोहनी के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली श्री उमेश मलिक के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम द्वारा आस-पास पूछताछ, सीसीटीवी खंगालने एवं अन्य कार्यवाही के उपरान्त आज मंगलवार को पुलिस टीम द्वारा महिला के पर्स से सामान चोरी करने में संलिप्त पति-पत्नी को टांडा जंगल के पास पुनः घटना कारित करने आते हुए गिरफ्तार किया गया। उनके कब्जे से चोरी किये गये आभूषण एवं नगदी बरामद की गयी तथा आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।

चोरी करने का तरीका –
माँ, बेटा एवं पत्नी अपनी होंडा सिटी कार से आकर वाहन को बरेली रोड पर खड़ी कर सास-बहु कालू सिद्व मन्दिर के पास बाजार में भीड़-भाड़ का फायदा उठाकर चोरी करने के बाद ई-रिक्शा से अपने वाहन में जाकर कपड़े बदलकर फिर चोरी करने की फिराक में रहते थे। उक्त अभियुक्त गणों के विरुद्ध मुरादाबाद में चोरी के कई अभियोग दर्ज है, जिनके बारे में जानकारी की जा रही है।

गिरफ्तारी में –
1- वसीम उम्र 30 वर्ष पुत्र बजीर अहमद निवासी मुफटीटोला इमली वाली मस्जिद मुरादाबाद, हाल – काला महल जामा मस्जिद दिल्ली
2- आसिया उम्र 25 वर्ष पत्नी वसीम निवासी उपरोक्त

बरामदगी में –
1 जोड़ी कान के सोने के टॉप्स, 1 सोने की पायल, 5000/- रुपया नगद

पुलिस टीम में –
1- उ.नि. दिनेश जोशी चौकी प्रभारी मंगल पड़ाव
2- उ.नि. श्याम सिंह बोरा
3- हे.का. इसरार एसओजी
4- का. सन्तोष सिंह चौकी मंगल पड़ाव
5- का. चन्दन सिंह एसओजी
6- का. भूपाल सिंह
7- म.का. राधा रानी शामिल रहे।

रिपोर्टर- एस. आर. चन्द्रा भिकियासैंण

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *