नेहरु युवा केंद्र अल्मोड़ा के तत्वाधान में रा. ई. का. भिकियासैंण में हुए खेलकूद।

भिकियासैंण (अल्मोड़ा)। नेहरु युवा केंद्र संगठन अल्मोड़ा के तत्वाधान में वोलेंटियर्स करन सिंह बिष्ट द्वारा इंटर कॉलेज भिकियासैंण के खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें कबड्डी, ब्लॉक स्तरीय वॉलीबॉल, लंबी कूद, ऊंची कूद, 100 मीटर दौड़ आदि खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

इस प्रतियोगिता में कबड्डी के फाइनल मुकाबला भिकियासैंण व बासोट का हुआ, जिसमें भिकियासैंण ने जीत दर्ज की। वॉलीबॉल का फाइनल मुकाबला भिकियासैंण व बेल्टी का हुआ, इस फाइनल मुकाबले में भी भिकियासैंण ने जीत दर्ज की। लंबी कूद में प्रथम स्थान नितिन बिष्ट, द्वितीय रुद्र, तृतीय हिमांशु जीना ने प्राप्त किया। लंबी कूद में प्रथम स्थान राजू बिष्ट, द्वितीय स्थान योगेश, तृतीय विवेक प्रसाद ने प्राप्त किया। वहीं 100 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान राकेश कुमार, द्वितीय हर्षित जीना, तृतीय करन बिष्ट ने प्राप्त किया।

रिपोर्टर- एस. आर. चन्द्रा भिकियासैंण

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *