एसएसपी अल्मोड़ा के निर्देशन में थानाध्यक्ष भतरौंजखान ने की आगामी थर्टी फर्स्ट व नववर्ष आगमन के दृष्टिगत सुरक्षा व्यवस्था हेतु होटल/रिसॉर्ट के स्वामी एवं मैनेजमेंट स्टॉफ के साथ गोष्ठी आयोजित कर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश।

अल्मोड़ा। श्री देवेन्द्र पींचा एसएसपी अल्मोड़ा द्वारा जनपद के समस्त थाना/चौकी प्रभारी, निरीक्षक/उ.नि. यातायात व प्रभारी इंटरसेप्टर को 31 दिसम्बर व नववर्ष 2025 आगमन के दृष्टिगत सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रखने के लिए सभी कस्बों/बाजारों, पर्यटनस्थलों के आस-पास पुलिस बल की पर्याप्त संख्या में ड्यूटियां लगाकर सघन चैकिंग अभियान चलाकर होटल/ढाबे/रिसॉर्ट चैकिंग, अराजक तत्वों/हुड़दंगियों पर कार्यवाही व शराब पीकर वाहन चलाने/रैश ड्राईविंग करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही के निर्देश दिए गए है।

अपर पुलिस अधीक्षक श्री हरबन्स सिंह व सीओ अल्मोड़ा/रानीखेत श्री विमल प्रसाद के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष भतरौंजखान श्री सुशील कुमार द्वारा थाना क्षेत्रान्तर्गत मोहान में स्थित होटल/रिसॉर्ट के स्वामी एवं मैनेजमेंट स्टॉफ के साथ गोष्ठी का आयोजन कर आगामी थर्टी फर्स्ट व नववर्ष आगमन के दृष्टिगत सुरक्षा व्यवस्था हेतु गोष्ठी का आयोजन कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।

1- थर्टी फर्स्ट व नववर्ष के आगमन पर अनुमति के पश्चात् ओकेजनल बार व पार्टी का आयोजन परिसर में ही करेगें।
2- डीजे/लाउडस्पीकर का प्रयोग मा. सर्वोच्च न्यायालय द्वारा दिए गए निर्देशों के अनुसार रात्रि 10:00 बजे बाद पूर्णतः प्रतिबन्धित रहेगा।
3- निर्धारित मानकों से अधिक तेज आवाज करने वाले ध्वनि विस्तारक यंत्रों का प्रयोग नहीं करेगें।
4- बिना पहचान पत्र के प्रवेश की अनुमति न दी जाएं और निर्धारित समय पर ही एंट्री गेट क्लोज किया जाएगा।
5- ड्रंक एण्ड ड्राईव प्रतिबन्धित।
6- किसी भी प्रकार की समस्या होने पर आपातकालीन नम्बर डायल 112 में सूचित करेगें।
7- यदि किसी के द्वारा हुड़दंग, अराजक तत्व फैलाई जाती हैं तो उसके विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।

रिपोर्टर- एस. आर. चन्द्रा भिकियासैंण

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *