एसएसपी अल्मोड़ा के निर्देशन में वारंटियों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही हुई जारी।

भिकियासैंण (अल्मोड़ा) सल्ट पुलिस ने लम्बे समय से फरार चल रहे एन. आई. एक्ट के 1 वारंटी को गिरफ्तार कर दिया है। वरिष्ट पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र पींचा अल्मोड़ा द्वारा जनपद के सभी थाना व चौकी प्रभारियों को माननीय न्यायालय से जारी समन, नोटिस एवं वारंट आदि की शत – प्रतिशत तामीली करते हुए वारंटियों की गिरफ्तारी हेतु सख्त निर्देश दिये गये है।

सीओ अल्मोड़ा, रानीखेत विमल प्रसाद के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष सल्ट अजेंद्र प्रसाद के नेतृत्व में सल्ट पुलिस द्वारा माननीय न्यायालय से जारी गिरफ्तारी वारंट फौजदारी वाद संख्या 619/2021, धारा 138 एनआई एक्ट से संबंधित वारंटी अभियुक्त रामकिशन पुत्र चिंतामणि निवासी डूंगरा विकास खंड सल्ट जिला अल्मोड़ा जो काफी समय से फरार चल रहा था। उक्त अभियुक्त को दबिश देकर उसके घर से गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया गया है। पुलिस टीम में अपर उ. नि. दीवान सिंह बिष्ट, हेड कॉन्सटेबल सुरेश चंद्र शामिल रहे।

रिपोर्टर- एस. आर. चन्द्रा भिकियासैंण

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *