एसएसपी अल्मोड़ा के निर्देंशन में वारंटियों की धरपकड़ जारी, चौखुटिया पुलिस ने 1 वांरटी अभियुक्त को किया गिरफ्तार।
अल्मोड़ा। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र पींचा अल्मोड़ा द्वारा जनपद के समस्त थाना प्रभारियों को मा. न्यायालय से जारी गिरफ्तारी वारंटों में सम्बन्धित वारंटी अभियुक्तों की शत – प्रतिशत गिरफ्तारी हेतु सख्त निर्देश दिये गये हैं।
इसी क्रम में सीओ अल्मोड़ा विमल प्रसाद के पर्यवेक्षण व थानाध्यक्ष चौखुटिया जसविंदर सिंह के नेतृत्व में चौखुटिया पुलिस टीम द्वारा वारण्टी ललित जोशी पुत्र अम्बादत्त जोशी निवासी ग्राम छानी पो. मासी थाना चौखुटिया सम्बन्धित वाद संख्या 122/2022 धारा 323/504/506 भादवि जो काफी समय से माननीय न्यायालय में उपस्थित नहीं हो रहा था, जिसको सुरागरसी-पतारसी कर तड़ियाल बाखली चौखुटिया से गिरफ्तार कर आवश्यक कार्यवाही की गई।



