एसएसपी अल्मोड़ा के निर्देशन में वांरटी अभियुक्तों का धरपकड़ अभियान है जारी।

अल्मोड़ा। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा द्वारा जनपद के समस्त थाना प्रभारियों को मा. न्यायालय से जारी गिरफ्तारी वारंटों में सम्बन्धित वारंटी अभियुक्तों की शत-प्रतिशत गिरफ्तारी हेतु सख्त निर्देश दिये गये है। सीओ अल्मोड़ा/रानीखेत विमल प्रसाद के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष द्वाराहाट अवनीश कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा मा. न्यायालय से प्राप्त गिरफ्तारी वारंट फौ.वाद संख्या-298/2022, एफआईआर न.- 11/2020, धारा- 504/506/505(2)/295A/153A IPC से सम्बन्धित वारंटी अभियुक्त इस्लाम पुत्र मकसूद निवासी चौखुटिया रोड द्वाराहाट, अल्मोड़ा हाल निवासी इस्लामनगर वार्ड नंबर 8 गदरपुर, जनपद उधम सिंह नगर जो काफी समय से फरार चल रहा था।

उक्त वारंटी अभियुक्त को सुरागरसी-पतारसी करते हुए आज बुधवार को उसके घर इस्लामनगर गदरपुर से गिरफ्तार किया गया, जिसे आज माननीय न्यायालय अल्मोड़ा में पेश किया जा रहा है।

पुलिस टीम में –
1- उ.नि. राजेंद्र सिंह
2- हे.कानि. श्रवण कुमार
3- कानि. हरीराज शामिल रहे।

रिपोर्टर- एस. आर. चन्द्रा भिकियासैंण

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *