एसएसपी के निर्देशन में नैनीताल पुलिस का सघन अभियान जारी, मुखानी व कालाढूंगी पुलिस ने 4 अलग-अलग मामलों में 5 नशे के तस्करों को किया गिरफ्तार।

हल्द्वानी/नैनीताल। आगामी लोक सभा चुनाव 2024 को निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण सम्पन्न कराने हेतु श्री प्रहलाद नारायण मीणा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद नैनीताल द्वारा सभी थाना प्रभारी/चौकी/एसओजी प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में लगातार सघन चैकिंग किये जाने तथा मादक पदार्थों की तस्करी करने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश पर नैनीताल पुलिस द्वारा अलग-अलग 4 मामलों में अंग्रेजी, देशी, कच्ची शराब एवं बनाने के उपकरण एवं स्मैक बरामद कर 5 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है।

■ थाना मुखानी से –
1- थानाध्यक्ष श्री पंकज जोशी एवं ANTF टीम के उ.नि. शिवेन्द्र नेगी व पुलिस टीम द्वारा वासुदेवपुरम कॉलोनी के अन्दर से मो0सा0- यूके-04एसी-5392 स्कूटी होंडा डिओ में सवार 1- सुधॉशु कार्की उम्र 24 वर्ष पुत्र स्व. श्री दीवान सिंह निवासी आरटीओ रोड, 2- शक्ति आर्य उम्र 25 वर्ष पुत्र स्व. चन्द्रलाल निवासी ब्लॉक भगवानपुर रोड संगम बिहार कमलुवागांजा मुखानी के कब्जे से 16.35 ग्राम स्मैक परिवहन करते हुए गिरफ्तार कर थाना मुखानी में धारा- 8/21/29/60 एनडीपीएस अधिनियम के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की गयी है। पुलिस टीम में उ. नि. विरेन्द्र सिंह बिष्ट, अ.उ.नि. खीम राम, का. रणवीर, का. रविन्द्र खाती शामिल रहे।

2- पुलिस टीम द्वारा चाय ठेला नियर ज्वालापुर गैस गोदाम प्रेमपुर लोश्ज्ञानि मुखानी में अमित कुमार पुत्र हरीश कुमार निवासी हाल ज्वालापुर गैस गोदाम को 46 पव्वे बाजपुर गुलाब देशी, 13 पव्वे मैकडवल रम, 13 पव्वे मैकडवल व्हिस्की कुल 72 पव्वे के साथ गिरफ्तार कर उक्त के विरुद्व थाने में 60 आबकारी अधि. के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किया है। पुलिस टीम में अ.उ.नि. सुमित कुमार, का. रवीन्द्र खाती, हो.गा. अमर गोस्वामी शामिल रहे।

3- पुलिस टीम द्वारा कुमाँऊनी झटका चिकन की दुकान व वीबी इन्टरप्राइजेज के मध्य सकरी गली के पास से राहुल भोज उम्र 22 वर्ष पुत्र स्व. विशन सिंह भोज निवासी तिकोनिया मल्ला गोरखपुर के कब्जे से 139 पव्वे बाजपुर गुलाब देशी मसालेदार शराब के साथ गिरफ्तार उक्त के विरुद्व थाने में 60 आबकारी अधि. के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किया है। पुलिस टीम में अ.उ.नि. सूरज सिंह, हे.का. उमेश जोशी शामिल रहे।

■ थाना कालाढूंगी से –
थानाध्यक्ष श्री भगवान सिंह महर के नेतृृत्व में पुलिस टीम द्वारा गडप्पू जंगल क्षेत्र में मंगल सिंह पुत्र इन्द्रर सिंह निवासी ग्राम मोहली जंगल पोस्ट ऑफिस बजूवानगला केलाखेड़ा को कच्ची शराब बनाने के उपकरण व 60 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। मौके पर 2 ड्रमों के करीब 200 लीटर लहन नष्ट किया गया। उक्त के विरुद्व थाने में 60(2) आबकारी अधिनियम के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया। बरामदगी 2 लोहे के ड्रम, 2 मिट्टी की हांडी, 2 पाईप, प्लास्टिक का टब, 60 लीटर कच्ची शराब, 2000 लीटर लहन, 60 लीटर कच्ची शराब पाई गई। पुलिस टीम में उ.नि. रमेश चन्द्र पन्त चौकी प्रभारी कोटाबाग, का. अखिलेश, का. हीरा राम, का. स्वरुप सिंह, का. रविन्द्र सिंह शामिल रहे।

रिपोर्टर- एस. आर. चन्द्रा भिकियासैंण

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *