उद्यमिता विकास कार्यक्रम में छात्रों ने एमएसएमई में कराया उद्यम रजिस्ट्रेशन।
रिखणीखाल (पौड़ी गढ़वाल) देवभूमि उद्यमिता योजना के अंतर्गत उद्यमिता विकास कार्यक्रम का 12 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम भारत सिंह रावत राजकीय महाविद्यालय रिखणीखाल (पौड़ी गढ़वाल) में अंतिम चरण में है। आज गुरुवार को कार्यक्रम के दसवें दिन प्रतिभागियों को मानव संसाधन, वैधानिक आवश्यकताओं से संबंधित इनपुट, उधम आधार तथा जीएसटी के बारे में विस्तृत जानकारी दी।
इसी क्रम में कुछ प्रतिभागियों द्वारा एमएसएमई में उधम रजिस्ट्रेशन भी कराया गया। इस अवसर पर उद्यमिता केंद्र के नोडल डॉक्टर विपिन पंवार द्वारा “फॉरेस्ट एंड इनोवेशन” पर एक व्याख्यान भी दिया गया। इस अवसर पर डॉक्टर अनूप सिंह, डॉक्टर प्रशांत, डॉक्टर भारती, डॉक्टर मनोज नौटियाल, डॉक्टर सुनील सिंह, डॉक्टर बिपिन कुमार तिवारी के साथ ही समस्त शिक्षणेत्तर कर्मचारी व प्रतिभागी उपस्थित रहे।
रिपोर्टर- एस. आर. चन्द्रा भिकियासैंण





