एसएसपी के नेतृत्व में निष्पक्ष व पारदर्शी चुनाव हेतु नैनीताल पुलिस का चैकिंग अभियान लगातार जारी।
हल्द्वानी (नैनीताल)। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रहलाद नारायण मीणा नैनीताल के कुशल नेतृत्व में नैनीताल पुलिस, लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 को निष्पक्ष, सकुशल, पारदर्शी एवं शांतिपूर्वक सम्पन्न कराये जाने हेतु पूरी तरह से तैयार है। आदर्श आचार संहिता के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु जनपद के सभी सर्किल अधिकारी समेत थाना प्रभारियों के नेतृत्व में पुलिस टीमों द्वारा विभिन्न स्थानों/जनपद की सीमा में प्रवेश करने वाले वाहनों की सतर्कता एंव गहनता से सघन चैकिंग की जा रही है।

इसी क्रम में आज सायं श्रीमती संगीता क्षेत्राधिकारी लालकुआं द्वारा थाना लालकुआं क्षेत्रान्तर्गत सुभाषनगर बैरियर पर SST व थाना पुलिस टीम द्वारा चैकिंग की गई। इसके अतिरिक्त जिले के अन्य क्षेत्रों में भी पुलिस टीमों द्वारा लगातार चैकिंग की जा रही है।
रिपोर्टर- एस. आर. चन्द्रा भिकियासैंण








