केन्द्रीय राज्यमंत्री अजय टम्टा ने स्याल्दे तहसील भवन व ‌चौकोट महोत्सव का किया शुभारंभ।

भिकियासैंण। स्याल्दे‌ तहसील के नवनिर्मित तहसील भवन का उद्घाटन केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा व क्षेत्रीय विधायक महेश जीना ने संयुक्त रुप से किया, जिसकी लागत 280.12 लाख है। इस अवसर पर उपजिलाधिकारी सीमा विश्वकर्मा, तहसीलदार दिवान गिरी, एई शंशाक कुमार सिंह, एस. एम. गुरुरानी, खण्ड विकास अधिकारी शैलेश जोशी, खण्ड शिक्षा अधिकारी वन्दना रौतेला आदि मौजूद थे। इधर वहीं चौकोट महोत्सव मेले का भी शुभारम्भ केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा व क्षेत्रीय विधायक महेश जीना ने दीप प्रज्ज्वलित कर मेले का शुभारंभ किया। मेले में ब्लॉक इकाई से विभिन्न विभागों के स्टॉल लगाए गए, जिसमें रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जिन्हें पुरस्कृत किया गया। साथ में हर वर्ष कि तरह प्रतिभा खोज परीक्षा में आए व छात्रों को पुरस्कृत किया गया, जिसमें कृष्णा चन्द्र ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम में चौकोट संस्था के अध्यक्ष हृदेश मेहरा, मोहन सिंह, गौरीशंकर आर्या, सीता राम जोशी, नन्दन सिंह, हरी राम आर्या, सुरेश कड़ाकोटी, आशा जोशी आदि उपस्थित रहे।

स्याल्दे तहसील उद्घाटन में राजस्व अधिकारी गैरहाजिर, भूमि दानदाताओं को नहीं मिली सूचना, फैला रोष

भिकियासैंण। स्याल्दे तहसील उद्धघाटन के दौरान राजस्व विभाग के शीर्ष अधिकारी नहीं पहुंचे। पूछने पर मालूम हुआ कि विभाग के हाथ में उद्घाटन कार्यक्रम की कोई बागडोर नहीं है, जो भी सूचना मिली 10 घंटे पहले मिली है। चौकोट महोत्सव के दौरान जिस प्रशासन भवन का उद्घाटन समारोह हुआ, उसमें प्रशासनिक अधिकारी दूर दिखे। वहीं दूसरी तरफ जिन 19 लोगों ने तहसील भवन स्याल्दे के लिए अपनी जमीन नि:शुल्क दान दी थी, उनको भी कोई सूचना नहीं दी गई, जिससे भूमि दान दाताओं में भारी रोष व्याप्त है। इधर क्षेत्रीय विधायक महेश जीना ने कहा कि नि:शुल्क दान देने वाले 19 लोगों की नाराजगी पर बोलते हुए कहा कि कार्यक्रम जल्दबाजी में किया गया, भूमि दान दाताओं का सम्मान होना चाहिए था। अब अगला तहसील में जो भी कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, उनका निश्चित ही सम्मान किया जाएगा।

रिपोर्टर- एस. आर. चन्द्रा भिकियासैंण

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *