सोशल मीडिया पर स्कूटी से स्टंट करते हुए रील अपलोड करना पड़ा भारी, इंटरसेप्टर प्रभारी ने की स्कूटी चालक के विरुद्ध 3500 रु. की चालानी कार्यवाही।

अल्मोड़ा। श्री देवेन्द्र पींचा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा द्वारा समस्त थाना/चौंकी प्रभारियों/निरीक्षक/उ.नि. यातायात/प्रभारी इंटरसेप्टर को यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले एवं शराब पीकर वाहन चलाने वाले/ओवरलोड/ओवर स्पीड/रैश ड्राइविंग/स्टंट करने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये हैं।

एक स्कूटी चालक द्वारा तीन सवारी बिठाकर स्टंट करते हुए सोशल मीडिया पर एक रील अपलोड की गई थी, जिस पर इन्टरसेप्टर प्रभारी श्री सुमित पाण्डे द्वारा तत्काल संज्ञान लेते हुए उपरोक्त स्कूटी चालक को बुलाया गया, जिस पर इन्टरसेप्टर प्रभारी द्वारा स्कूटी चालक अर्जुन बरगली के विरुद्ध मोटरवाहन अधिनियम के तहत कार्यवाही करते हुए 3500 रु. का जुर्माना शुल्क वसूला गया। उपरोक्त युवकों को हमेशा यातायात नियमों का पालन करने व भविष्य में इस प्रकार के स्टंट आदि न करने हेतु सख्त हिदायत दी गई। साथ ही युवकों द्वारा अपनी गलती का एहसास होने पर माफी मांगते हुए पुनः ऐसा न करने की बात कही गई।

रिपोर्टर- एस. आर. चन्द्रा भिकियासैंण

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *