उपनल कर्मचारी 15 अक्टूबर 2025 को निकालेंगे कैंडल मार्च।
हल्द्वानी (नैनीताल)। जिला उपनल कर्मचारी की वर्चुअल बैठक कुमांऊ मंडल अध्यक्ष मोहन रावत की अध्यक्षता में की गई।
बैठक में वक्ताओं ने कहा कि उपनल कर्मचारियों का लगभग 07 महीने से नियमितीकरण न होने पर कर्मचारियों में एक भारी आक्रोश है। इसी क्रम में उपनल कर्मचारियों द्वारा आगामी 15 अक्टूबर 2025 को कैंडल मार्च आक्रोश रैली में प्रतिभा करने का निर्णय लिया गया है, साथ ही यदि सरकार 09 नवंबर 2025 तक उपनल कर्मचारी को नियमितीकरण नहीं करती तो, मजबूरन समस्त उपनल कर्मचारी आंदोलन में जाने के लिए बाध्य होंगे, कि जहां 2018 से 2025 तक लगभग 07 वर्ष हाईकोर्ट से जीतने के पश्चात भी उपनल कर्मचारियों को न्याय नहीं मिल रहा है, जो एक बड़ा संघर्ष उपनल कर्मचारी द्वारा किया गया।
सरकार एसएलपी सुप्रीम कोर्ट 15 अक्टूबर 2025 खारिज होने के बाद एवं प्रदेश के युवा मुख्यमंत्री पुष्कर धामी द्वारा 23 मार्च 2025 उपनल कर्मचारियों को नियमित करने की बात कही गई थी, तिथि तक भी न न्यायालय का सम्मान न मुख्यमंत्री की नियति कारण की बात कहीं धरातल पर नजर आती है।
बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष पी. एस. बोरा राज्य सरकार उपनल कर्मचारी के विरोध में लगभग 08 वर्षों में लाखों रुपए न्यायालय में खर्च कर चुकी है, डाॅ. सुशीला तिवारी राजकीय चिकित्सालय में उपनल कर्मचारी लगभग 20 वर्षों से कार्य कर रहे हैं, आज उनके पदों को लेकर सरकार द्वारा अलग-अलग तर्क दिए जा रहे हैं, जिसका समस्त डाॅ. सुशीला तिवारी उपनल कर्मचारी विरोध करते हैं और यदि उनके पदों को शीघ्र सृजित करते हुए नियमितीकरण नहीं किया गया तो, कर्मचारी उग्र आंदोलन में जाने के लिए बाध्य होंगे।
बैठक में उपनल कर्मचारी प्रदेश अध्यक्ष विनोद गौदियाल, प्रदेश उपाध्यक्ष पी. एस. बोरा, प्रदेश महामंत्री विनय प्रशाद, कार्यकारिणी अध्यक्ष महेश भट्ट, कुमांऊ मंडल मोहन रावत आदि मौजूद रहे।
रिपोर्टर- रिया सोलीवाल













