नगर पंचायत भिकियासैंण सहित कई जगह हुए उत्तरायणी कार्यक्रम।

भिकियासैंण/स्याल्दे। नगर पंचायत भिकियासैंण सहित आसपास क्षेत्रों में धूमधाम से उत्तरायणी पर्व घुघतिया त्यौहार मनाया गया। सुबह से ही नगरवासियों ने मंदिरों में पूजा – अर्चना कर सुख – समृद्धि की कामना की। सुबह से छोटे – छोटे बच्चे टोलियों में जाकर घर – घर से गुड़ लेते दिखें। वहीं विकासखंड स्याल्दे व देघाट क्षेत्र में उत्तरायणी पर्व व घुघतिया त्यौहार धूमधाम से मनाया गया। क्षेत्र में पहुँचे राज्य सलाहकार अध्यक्ष श्रम संविदा बोर्ड कैलाश पंत ने सभी क्षेत्रवासियों को उत्तरायणी की ढेर सारी बधाई देकर शुभकामनाएं दी।

इधर हल्द्वानी में उत्तरायणी पर्व पर इस तरह अपने घर में मनाया संकीर्तन के साथ उत्तरायणी त्यौहार, जिसकी एक छलक यूँ है।

रिपोर्टर- एस. आर. चन्द्रा भिकियासैंण

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *