वंदे मातरम् गीत के 150 वर्ष पूर्ण होने पर राजकीय महाविद्यालय हल्द्वानी शहर, किशनपुर, गौलापार में एनएसएस का तृतीय एकदिवसीय शिविर हुआ आयोजित।

हल्द्वानी (नैनीताल)। वंदे मातरम् गीत के 150 वर्ष पूर्ण होने के शुभ अवसर पर राजकीय महाविद्यालय हल्द्वानी शहर, किशनपुर, गौलापार की राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) इकाई एवं रेडक्रॉस इकाई के संयुक्त तत्वावधान में तृतीय एकदिवसीय शिविर कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम के शारीरिक सत्र के अंतर्गत सर्वप्रथम महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर संजय कुमार ने सभी स्वयंसेवियों को शुभकामनाएं एवं आशीर्वाद देते हुए अधिक से अधिक संख्या में शिविर में प्रतिभाग करने के लिए प्रोत्साहित किया।

इसके पश्चात सभी स्वयंसेवियों ने एनएसएस गीत गाते हुए महाविद्यालय के समीपवर्ती क्षेत्रों मदनपुर, बसंतपुर, किशनपुर एवं कल्याणपुर में जाकर “राष्ट्रीय गीत” के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में रैली एवं जन-जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया। तत्पश्चात स्वयंसेवियों द्वारा महाविद्यालय परिसर एवं नर्मदेश्वर मंदिर प्रांगण में स्वच्छता अभियान चलाकर साफ-सफाई की गई।

एकदिवसीय शिविर के बौद्धिक सत्र में राष्ट्रीय गीत पर आधारित विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। बौद्धिक सत्र के अंतर्गत सर्वप्रथम डॉ. डी.सी. पांडे द्वारा “राष्ट्रीय गीत—परिचय” विषय पर विस्तृत व्याख्यान प्रस्तुत किया गया। इसके बाद महाविद्यालय के वरिष्ठ प्राध्यापक प्रोफेसर कैलाश कॉलोनी ने वंदे मातरम् गीत की कालजयी रुपरेखा को विस्तारपूर्वक समझाया।

संपूर्ण कार्यक्रम का सफल संचालन संयुक्त रुप से संस्कृत विभाग के डॉ. बी.सी. मठपाल एवं एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अर्चना जोशी द्वारा किया गया। उन्होंने कार्यक्रम में उपस्थित सभी शिक्षकों, कर्मचारियों एवं अभिभावकों का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में एनएसएस सहायक कार्यक्रम अधिकारी गौरव जोशी एवं डॉ. किरण जोशी का विशेष योगदान रहा। एकदिवसीय शिविर में महाविद्यालय के प्राध्यापक डॉ. भारती बहुगुणा, डॉ. भारती, डॉ. बसंत कुमार नेगी, डॉ. बुशरा, डॉ. सुरेश जोशी, डॉ. रीमा आर्य, डॉ. पी.सी. मठपाल, डॉ. आशीष अंशु, डॉ. पूजा ध्यानी, डॉ. कंचन जोशी, डॉ. सुरभि गुप्ता सहित समस्त कर्मचारी, स्वयंसेवी एवं अभिभावकों ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया।

रिपोर्टर – रिया सोलीवाल

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *