सरदार भगत सिंह राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय रुद्रपुर में मनाया वीर बाल दिवस में विविध कार्यक्रम।

रुद्रपुर। सरदार भगत सिंह राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना और एन.सी.सी. के संयुक्त तत्वावधान में वीर बाल दिवस के अवसर पर विविध कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस अवसर पर विद्यार्थियों के बीच भाषण प्रतियोगिता, पोस्टर प्रतियोगिता तथा बौद्धिक गोष्ठी आयोजित की गई। भाषण प्रतियोगिता में बी. ए. प्रथम सेमेस्टर की छात्रा रेनू भट्ट ने प्रथम, बी. एस. सी. तृतीय वर्ष की छात्रा तनीषा चावला तथा बी. एस. सी. प्रथम सेमेस्टर की छात्रा वैशाली गंगवार ने संयुक्त रुप से द्वितीय स्थान तथा बी. ए. प्रथम वर्ष के छात्र दिव्यांशु ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

पोस्टर प्रतियोगिता में बी. ए. प्रथम सेमेस्टर की छात्रा रंजना रावत ने प्रथम, बी. एस. सी. प्रथम सेमेस्टर की छात्रा खुशबू बिष्ट ने द्वितीय स्थान तथा बी. ए. प्रथम वर्ष की छात्रा जया ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इन प्रतियोगिताओं में समाजशास्त्र विभाग के प्रोफेसर डॉ. रवीन्द्र सैनी, राष्ट्रीय सेवा योजना की कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अपर्णा सिंह तथा डॉ. रंजीता जौहरी ने निर्णायक की भूमिका निभाई। इस अवसर पर एन. सी. सी. प्रभारी डॉ. शलभ गुप्ता और एन. एस. एस. प्रभारी डॉ. राजेश कुमार सिंह ने उपस्थित विद्यार्थियों को सम्बोधित किया।



