जैनल – देघाट मोटर मार्ग में गड्ढों से वाहन स्वामी हुए परेशान।
भिकियासैंण/स्याल्दे। जैनल – देघाट मोटर मार्ग में लापरवाही के चलते बड़े – बड़े गड्ढों में बदल रहा है, लेकिन विभाग मौन है। एक माह पहले उक्त रोड का पैंच भरान का कार्य हुआ, लेकिन डामर कि गुणवत्ता पर उठ रहे सवालों ने यह साबित कर दिया कि मोटर रोड में कितना बड़िया कार्य हुआ है। यही हाल रहा तो वाहनों को नुकसान के साथ – साथ कोई बड़ी दुर्घटना का शिकार होना भी तय है।

रोड का पैंच भरान का कार्य लगभग पन्द्रह लाख के टेंडर पर ठेकेदार द्वारा किया गया है, साथ में देखरेख के लिए विभागीय कर्मचारी भी थे फिर भी लापरवही देखने को मिल रही है। जेई पीडब्लूडी चेतन रावल का कहना है कि पैंच भरान का कार्य अच्छा हुआ है, लेकिन कई जगह पर स्थानीय लोगों द्वारा रोपाई के लिए पानी ले जाया गया है, जिस कारण डामर उखड़ चुका है। बरसात के चलते हुए उन गड्ढों को कंक्रीट से भर दिया जायेगा।
रिपोर्टर- एस. आर. चन्द्रा भिकियासैंण




