सल्ट के कूपी बैंड पर गहरी खाई में गिरा वाहन, एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत।

सल्ट/भिकियासैंण (अल्मोड़ा)। विकासखंड सल्ट के कूपी बैंड के पास एक वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गया, जिसमें एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार आज शनिवार सुबह लगभग 07:25 बजे सूचना मिली कि कूपी बैंड के पास एक वाहन सड़क से लगभग 60 मीटर गहरी खाई में गिर गया है। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष सल्ट कश्मीर सिंह पुलिस टीम और आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के साथ तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे।

मौके पर पहुंचकर देखा गया कि वाहन संख्या UK19B0880 खाई में गिरा हुआ है, जिसमें एक व्यक्ति फंसा हुआ था। पुलिस टीम ने स्थानीय लोगों की सहायता से रेस्क्यू अभियान चलाकर व्यक्ति को वाहन से बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

मृतक की पहचान सुभाष सिंह बिष्ट पुत्र धीरेंद्र सिंह बिष्ट, उम्र लगभग 35 वर्ष, निवासी कचनाल गाजी, बिजली घर के पास काशीपुर, जनपद उधम सिंह नगर के रुप में हुई है।

बताया गया है कि मृतक मूल रुप से ग्राम सुनवर्मा तल्ला, पटवारी क्षेत्र गुजड़ू, तहसील धुमाकोट, जनपद पौड़ी गढ़वाल के निवासी थे तथा वर्तमान में पीएनबी बैंक थलीसैंण में हेड कैशियर के पद पर तैनात थे।

रिपोर्टर – रिया सोलीवाल

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *