मा. उपाध्यक्ष राज्य स्तरीय पेयजल अनुश्रवण परिषद दिनेश आर्य ने की जनपद स्तरीय सम्बधित विभागों की समीक्षा बैठक, दिए आवश्यक निर्देश।
भीमताल (नैनीताल)। मा. उपाध्यक्ष राज्य स्तरीय पेयजल अनुश्रवण परिषद दिनेश आर्य ने विकास भवन भीमताल में जनपद नैनीताल की पेयजल, जल निगम व जल संस्थान से संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में मा. उपाध्यक्ष दिनेश आर्य ने पेयजल से संबंधित कार्यों में तेजी लाने व समस्याओं का शीघ्र निवारण करने के त्वरित निर्देश दिए।
इस दौरान बैठक में एस.ई. मृदुला सिंह, डी.डी.ओ. नैनीताल गोपाल गिरी, ई.ई. भीमताल, ए.के.प्रजापति, ई.ई. लालकुआं नन्द किशोर, ई.ई. हल्द्वानी, आर.एस.लोशाली, भाजपा मण्डल अध्यक्ष भीमताल कमला आर्या, गरमपानी मण्डल अध्यक्ष सोबन सिंह, पूर्व सभासद लवेन्द्र रौतेला, भाजपा वरिष्ठ नेता सचिन शाह, जिला मंत्री प्रकाश आर्या, मण्डल उपाध्यक्ष कमल जोशी, दीपक पाण्डेय सहित कई अन्य अधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
रिपोर्टर- एस. आर. चन्द्रा भिकियासैंण














