उपाध्यक्ष जिला पंचायत अल्मोड़ा सुरेन्द्र सिंह नेगी ने सुमित मनराल को बनाया मीडिया प्रभारी।

अल्मोड़ा। उपाध्यक्ष जिला पंचायत अल्मोड़ा सुरेन्द्र सिंह नेगी ने सुमित मनराल को मीडिया प्रभारी के पद में नियुक्त किया है। इस नियुक्ति से पूरे क्षेत्र में खुशी की है। सुमित ने हमेशा से ही जन मुद्दों को सोशल मीडिया के माध्यम से उठाया है और लोगों की आवाज़ को बुलंद किया है।

उनकी इस नई भूमिका में भी वे अपनी जिम्मेदारियों को पूरी तरह से निभाएंगे और क्षेत्र के विकास के लिए काम करेंगे, ऐसी उम्मीद है। सुमित की नियुक्ति से क्षेत्र के लोगों में एक नई आशा और उम्मीद जगी है।

सुमित को उनकी नई भूमिका के लिए सभी ने शुभकामनाएं दी है और उम्मीद की है कि वे अपनी जिम्मेदारियों को सफलतापूर्वक निभाएंगे।

रिपोर्टर- रिया सोलीवाल

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *