लोकसभा चुनावों के दृष्टिगत अल्मोड़ा पुलिस की सतर्क चैकिंग, लगातार हो रही है अवैध मादक पदार्थों की बरामदगी।
रानीखेत (अल्मोड़ा)। रानीखेत पुलिस/स्टैटिक सर्विलांस टीम ने ऑल्टो कार में 6 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब ढो रहे 1 चालक को गिरफ्तार कर दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र पींचा अल्मोड़ा द्वारा आगामी लोकसभा निर्वाचन के दृष्टिगत समस्त थाना/चौकी व एसओजी/एएनटीएफ प्रभारियों को जनपद में आपराधिक गतिविधियों की रोकथाम व अवैध मादक पदार्थों की तस्करी/बिक्री पर अंकुश लगाने हेतु नियमित रुप से प्रभावी चैंकिग अभियान चलाकर नशा तस्करों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही के सख्त निर्देश दिये गये है।
इसी क्रम में सीओ अल्मोड़ा/रानीखेत विमल प्रसाद के पर्यवेक्षण व प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रानीखेत अशोक कुमार धनकड़ के नेतृत्व में रानीखेत पुलिस टीम व एसएसटी टीम ने चैकिंग अभियान के दौरान कोतवाली रानीखेत क्षेत्रान्तर्गत घिंघारीखाल में ऑल्टो कार संख्या UK01TA4310 को रोक कर चैक किया गया तो वाहन चालक मनोज सिंह नेगी के कब्जे से 6 पेटियों में कुल 67 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब बरामद करते हुए अभियुक्त को गिरफ्तार कर कोतवाली रानीखेत में आबकारी अधिनियम के तहत एफआईआर पंजीकृत की गई।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम –
मनोज सिंह नेगी उम्र 34 वर्ष पुत्र चन्दन सिंह नेगी निवासी ग्राम जेठा पंतकोटली, रानीखेत, जनपद अल्मोड़ा है।
बरामदगी में –
6 पेटियों में कुल 67 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब विभिन्न ब्रान्ड बरामद होना।
कीमत –
52,260/- है।
कोतवाली रानीखेत पुलिस/एसएसटी टीम में –
1- वरिष्ठ उ.नि. सुनील सिंह बिष्ट कोतवाली रानीखेत
2- रिक्रूट कानि. विक्रम कुमार कोतवाली रानीखेत
3- पंकज कुमार प्रभारी एसएसटी टीम
4- वन दरोगा मनोज उपाध्याय एसएसटी टीम
5- कानि. देवेन्द्र सिंह एसएसटी टीम में शामिल रहे।
रिपोर्टर- एस. आर. चन्द्रा भिकियासैंण







