गुलदार की दिन दहाड़े धमक से ग्रामीण भयभीत, बच्चों को स्कूल भेजने से डर रहे हैं लोग।

भिकियासैंण। तहसील भिकियासैंण के अंतर्गत पटवारी क्षेत्र बंगोड़ा के कड़ाकोट-बैना क्षेत्र में गुलदार के दिन दहाड़े आतंक से ग्रामीण दशहत में हैं। अभिभावक बच्चों को अकेले स्कूल भेजने में भी डरने लगे हैं।

वहीं महिलाओं को खेतों में काम करते समय भय बना हुआ है। गुलदार ने एक सप्ताह के भीतर दिन में एक दुधारु गाय बकरियों सहित 10 से अधिक मवेशी जानवरों को अपना निवाला बनाया है।

गुरुवार को बैना निवासी चंदन सिंह तथा भवान सिंह की एक-एक बकरी को गाँव के समीप चरते वक्त गुलदार ने मार डाला। ग्रामीणों के हल्ला मचाने के बाद गुलदार भागा। ग्राम प्रधान कड़ाकोट मनोहर सिंह, ग्राम प्रधान बैना चंद्र सिंह ने बताया है कि गुलदार ने बैना, नौबा, गुनसर, घेरा कड़ाकोट, जिल्होडा आदि गाँवों में दिन दोपहर 10 से अधिक मवेशी जानवरों को निशाना बनाया है जिससे क्षेत्र में दशहत बनी है।

ग्राम प्रधानों सहित ग्रामीणों ने वन विभाग से पिंजरा लगाकर गुलदार को तुरंत कैद करने, क्षेत्र में गस्त करने तथा प्रभावितों को मुआवजा दिए जाने की पुरजोर मांग की है। दिन दहाड़े गुलदार के आंतक से क्षेत्रवासी काफी डरे व सहमे है।

रिपोर्टर- रिया सोलीवाल

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *