भाजपा की वरिष्ठ नेत्री विमला रावत बनीं महिला मोर्चा की प्रदेश मंत्री।

कर्तव्यनिष्ठा व संगठन के प्रति समर्पण को देखते हुए मिली जिम्मेदारी।

रानीखेत (अल्मोड़ा)। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा ने प्रदेश नेतृत्व की सहमति के बाद अपनी कार्यकारिणी का विस्तार किया है। रानीखेत संगठनात्मक जिले से वरिष्ठ भाजपा नेत्री विमला रावत को महिला मोर्चा की प्रदेश मंत्री नियुक्त किया गया है। यह घोषणा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष रुचि चौहान ने, प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट की सहमति के उपरांत की।

विमला रावत को पार्टी के प्रति उनकी निष्ठा, निरंतर सक्रियता और संगठनात्मक अनुभव को देखते हुए यह महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा गया है। वर्तमान में वे ईड़ा क्षेत्र पंचायत से बीडीसी सदस्य हैं तथा इससे पूर्व महिला मोर्चा में कुमाऊं संयोजक के रुप में अपनी जिम्मेदारी निभा चुकी हैं।

उनका राजनीतिक व संगठनात्मक अनुभव उल्लेखनीय रहा है। वे वर्ष 2007 में जिला पंचायत सदस्य एवं नियोजन समिति सदस्य रहीं। वर्ष 2013 में भाजपा अल्मोड़ा जिला महामंत्री, 2016 में महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष, 2018 में कुमाऊं संयोजक तथा 2020 में प्रदेश सह मीडिया प्रभारी के पद पर रही हैं।

इसके अतिरिक्त विमला रावत को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम की रानीखेत संयोजिका, वर्ष 2022 के सल्ट विधानसभा चुनाव व चंपावत उपचुनाव में महिला मोर्चा प्रभारी, तथा अहिल्याबाई होलकर जयंती समारोह की संयोजक जैसी कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ सौंपी गई।

मालूम हों, महिला मोर्चा की प्रदेश मंत्री विमला रावत पूर्व प्रमुख रानीखेत धन सिंह रावत की पत्नी है।

उनकी नियुक्ति पर पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व नैनीताल सांसद अजय भट्ट, दर्जा राज्यमंत्री कैलाश पंत, पी.सी. नैलवाल, पूर्व जिलाध्यक्ष मदन सिंह मेहरा, दीप भगत, लीला बिष्ट, जिलाध्यक्ष घनश्याम भट्ट, महामंत्री भूपेंद्र कांडपाल, ध्यान सिंह नेगी, नगर महामंत्री सुनीता डाबर, प्रकाश पंत, दिनेश जोशी, गिरीश पांडे, मदन सिंह, भुवन पथ, त्रिलोक सिंह भंडारी, पूर्व प्रधान संदीप खुल्बे, पूर्व प्रधान देवेश खुल्बे, भाजयुमो के पूर्व जिलाध्यक्ष कैलाश बिष्ट, जिपं सदस्य युगल किशोर, शांति उप्रेती, आशुतोष शाही, चंदन भगत, निर्मला शर्मा, पूर्व प्रमुख द्वाराहाट ममता भट्ट, विनोद भट्ट, दीप्ति गोयल, दिनेश घुघत्याल, पूजा लखेड़ा, गोपाल उप्रेती, उमा रावत, पंकज जोशी, विजय जीना, गौरव फर्त्याल, कमल कुमार, नरेंद्र नागी, कुणाल रावत, नवीन रावत, रेखा आर्या, मीना वर्मा, अनु सोनकर सहित अनेक कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त किया।

सभी नेताओं व कार्यकर्ताओं ने विश्वास जताया कि विमला रावत के प्रदेश मंत्री बनने से संगठन को मजबूती मिलेगी और वे महिला शक्ति को और अधिक सशक्त रुप से पार्टी से जोड़ने का कार्य करेंगी।

रिपोर्टर- रिया सोलीवाल

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *