विशाल का हुआ जवाहर नवोदय विद्यालय ताड़ीखेत के लिए चयन।
भिकियासैंण (अल्मोड़ा)। विकासखंड भिकियासैंण के राजकीय प्राथमिक विद्यालय डढूली से कक्षा 5वीं के छात्र विशाल चन्द्र पुत्र कुंदन राम निवासी ग्राम डढूली का जवाहर नवोदय विद्यालय ताड़ीखेत के लिए चयन हो गया है। विद्यालय परिवार से प्रधानाध्यापक ठाकुर पाल सिंह व सहायक अध्यापक अमित पाण्डे व ग्राम सभा डढूली द्वारा छात्र को पुरस्कृत किया गया। सभी ने विशाल की पढ़ाई में रुचि और लगन की सराहना करते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना करी। वहीं खण्ड शिक्षा अधिकारी डॉ. रवि मेहता ने भी हर्ष व्यक्त करते हुए विद्यालय परिवार को शुभकामनाएँ दी है।
रिपोर्टर- एस. आर. चन्द्रा भिकियासैंण







