स्वयंसेवियों ने चलाया सल्ट में मतदाता जागरुकता व पंजीकरण अभियान।

भिकियासैंण (अल्मोड़ा)। विकासखंड सल्ट में रविवार को नेहरु युवा केन्द्र अल्मोड़ा की ओर से स्वयंसेवियों के द्वारा मतदाता जागरुकता व पंजीकरण अभियान चलाया गया, जिसमें सल्ट के विभिन्न क्षेत्रों और विद्यालयों में जा कर मतदाताओ को जागरुक किया गया, और उन्हें मतदान की जानकारी भी दी गई।

इस अभियान के दौरान स्वयंसेवियों ने बताया कि एक – एक वोट लोकतंत्र की नींव को मजबूती देगा। साथ ही बैनर, पोस्टर आदि के साथ लोगों को जागरुक भी किया गया। यह मतदाता जागरुकता अभियान स्वयंसेवियों रोहित सिंह रावत और हिमांशु बिष्ट की मौजूद‌गी में सम्पन्न कराया गया।

रिपोर्टर- एस. आर. चन्द्रा भिकियासैंण

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *