तहसील भिकियासैंण के अंतर्गत मतदान हुआ सम्पन्न, सात प्रत्याशियों का भाग्य मत पेटियों में हुआ बंद।
भिकियासैंण (अल्मोड़ा)। अल्मोड़ा-पिथौरागढ़ संसदीय सीट के 7 प्रत्याशियों का आज भाग्य का फैसला मतपेटियों में बन्द हो गया है। तहसील भिकियासैंण के अन्तर्गत सभी बूथों में मतदान शांति पूर्ण रहा। सुबह व शाम के समय बूथों में भीड़ दिखी, दोपहर में सभी बूथों में सुनसानी रही। पिछले चुनावो की अपेक्षा इस बार लोगों में मतदान के प्रति कम रुझान दिखा।




अधिकतर मतदाताओ में जन-प्रतिनिधियों के प्रति काफी रोष दिखा। तहसील के लगभग सभी बूथों में भाजपा व काँग्रेस के ही एजेन्ट दिखें। नगर पंचायत भिकियासैंण से वरिष्ठ भाजपा नेता गोपाल बिष्ट ने कहा कि इस बार मोदी जी की जनकल्याणकारी योजनाओं का जिक्र सभी मतदाता कर रहे है, इसका लाभ जरुर भाजपा को मिलेगा।

वहीं काँग्रेस के वरिष्ठ बुजुर्ग नेता नन्दन सिंह बिष्ट ने कहा आज सभी उत्तराखंडी समझ चुके है, कि भाजपा सरकार पूँजीपतियों की है, गरीब परिवार आज भी बेरोजगारी की दंश झेल रहा है। साथ ही स्वास्थ्य विभाग से रिटायर्ड सिनौड़ा एन. आर. आर्या ने कहा कि आज मतदान का दिवस था, सभी ने राजनैतिक पार्टी के पक्ष मे वोट दिया है, लेकिन जिन्हें केन्द्र में भेजने की बात है, वे प्रतिनिधि इस क्षेत्र में आज तक नहीं आएं, आज सिर्फ मताधिकार रह गया है जो लोगो ने मत का आयोजन किया। आज नगर भिकियासैंण के बूथो में पहलीबार नन्दी बंगारी, प्रियंका बिष्ट, अंकिता बिष्ट ने मतदान किया।
वहीं सिनौड़ा बूथ से पहली बार याक्षी सैनी, पंकज कान्डपाल, डौली, पवन सिंह, दीपक सिंह ने मतदान दिया। साथ ही इसी बूथ में कई मृतकों का नाम वोटर लिस्ट में शामिल दिखें।



