शेर नाला में बढ़ा जल स्तर, चोरगलिया–हल्द्वानी मार्ग अस्थायी रुप से बंद।

चोरगलिया/हल्द्वानी (नैनीताल)। क्षेत्र में लगातार हो रही भारी वर्षा के चलते चोरगलिया–हल्द्वानी मार्ग पर स्थित शेर नाला में पानी का स्तर अचानक बढ़ गया है। बढ़ते जल स्तर के कारण प्रशासन ने इस मोटर मार्ग को अस्थायी रुप से बंद कर दिया है।

स्थानीय प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे वर्तमान स्थिति सामान्य होने तक इस मार्ग से यात्रा करने से परहेज़ करें। साथ ही, आवश्यकतानुसार सुरक्षित वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करने की सलाह दी गई है।

प्रशासनिक अधिकारियों का कहना है कि लोगों की सुरक्षा सर्वोपरि है और मार्ग को तभी खोला जाएगा जब स्थिति पूरी तरह से नियंत्रण में आ जाएगी। यात्रियों से सहयोग और धैर्य बनाए रखने की अपील की गई है।

रिपोर्टर- रिया सोलीवाल

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *