जनपद में भारी वर्षा से नदियों और नालों का जलस्तर बढ़ा, पुलिस अलर्ट पर।

नैनीताल। जनपद में लगातार हो रही भारी वर्षा के चलते विभिन्न नदी-नालों का जलस्तर तेजी से बढ़ गया है। इससे स्थानीय लोगों की सुरक्षा को देखते हुए पुलिस प्रशासन सतर्क मोड पर है और लगातार क्षेत्र का भ्रमण कर लोगों को सावधानी बरतने की अपील कर रहा है।

अलर्ट पर प्रमुख नदियां-नाले :

● देवखड़ी नाला

● भाखड़ा नदी, लामाचौड़

● रकसिया नाला, दमुवाढूंगा

● कलसिया नाला

● शेरनाला, चोरगलिया

पुलिस की कार्यवाही :

जनपद पुलिस द्वारा लगातार लाउडस्पीकर और अनाउंसमेंट के माध्यम से स्थानीय जनता को सतर्क किया जा रहा है, ताकि समय रहते लोग सुरक्षित स्थानों पर जा सकें और किसी भी प्रकार की दुर्घटना टाली जा सके। संवेदनशील क्षेत्रों में पुलिस बल की तैनाती की गई है तथा मौके पर नजर रखी जा रही है।

आपात स्थिति या सहायता हेतु संपर्क करें :

● 112 (आपातकालीन सेवा)

● 9411112979 (पुलिस कंट्रोल रुम)

जनपद पुलिस की अपील :

सभी नागरिक कृपया नदी-नालों के आसपास न जाएं और अपनी सुरक्षा को प्राथमिकता दें। किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें और केवल पुलिस एवं प्रशासन द्वारा जारी आधिकारिक सूचना पर ही भरोसा करें।

रिपोर्टर- रिया सोलीवाल

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *