गन्ने सेंटर में मशीन ठीक करने के बाद हुई गन्ने कि तौल प्रारम्भ।

शांतिपुरी। क्षेत्र के ग्राम शांतिपुरी नंबर 2 में बीते 8 दिसम्बर से ढाकानी स्थित गन्ना सेंटर संख्या ‘अ’ में गन्ने कि तौल नहीं होना किसानों के लिए परेशानी का सबब बना रहा। 3 दिनों बाद वेट चेक करने वाली वेइंग मशीन की तकनीकी खराबी के सही करने के बाद सेंटर मे तौल प्रारम्भ करना सम्भव हुआ।

आज रविवार की सुबह किसानों ने ढाकानी स्तिथ गन्ना सेंटर मे तौल नहीं होने पर गन्ना सेंटर में हंगामा शुरु कर दिया, जिसके बाद किच्छा चीनी मिल से केन मैनेजर ऋषिपाल सिंह के मशीन इंजीनियर साथ मौके पर पहुँचे। वहीं मशीन की जाँच करने पर तौल करने वाली वेट वेइंग मशीन में तकनीकी खराबी पाई गई। मशीन की तकनीकी खराबी सही करने के बाद गन्ने की तौल शुरु हो गई।

केन मैनेजर ऋषिपाल सिंह ने कहा कि तौल करने कि अभी व्यवस्थायें नई है, वहीं सॉफ्टवेयर भी नया लगाया गया है क्योकिं हमारी मशीनें पुरानी थी जिससे कुछ मशीनें सॉफ्टवेयर को सपोर्ट नहीं कर पा रही है जिसे सही किया कर दिया गया है और गन्ने तौल का काम सही चल रहा है।

रिपोर्टर- एस. आर. चन्द्रा भिकियासैंण

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *