विकासखंड बेतालघाट में निर्विरोध निर्वाचित ग्राम प्रधानों का किया स्वागत।

बेतालघाट (नैनीताल)। विकासखंड बेतालघाट के ग्राम पंचायत खैराली बुगा, ग्राम पंचायत सौनगाव, ग्राम पंचायत बसगाव के निर्विरोध ग्राम प्रधानों का पूर्व दर्जा राज्यमंत्री पी. सी. गोरखा ने फूल-मालाओ से स्वागत किया। गोरखा ने इस दौरान कहा कि आपसी भाईचारे व सौहार्द का नया दौर शुरु हो गया है। लोगों में प्रेम व सौहार्द वातावरण का निर्माण हो रहा है। बेतालघाट विकासखंड के विभिन्न ग्राम पंचायतों में से 15 ग्राम प्रधान इस बार निर्विरोध निर्वाचित हुए है, तीन पंचायतों के निर्विरोध प्रधान निर्वाचित हुए, जिसमें ग्राम पंचायत खैरली बुंगा से प्रधान आनंद सिंह बोहरा ग्राम सौनगाँव, श्रीमती देवी बोहरा ग्राम सभा बसगाव, दयाल सिंह नेगी है।

निर्विरोध प्रधान निर्वाचित किए जाने पर पूर्व राज्य दर्जा मंत्री पी. सी. गोरखा ने इस पहल का समर्थन करते हुए सभी निर्विरोध प्रधानों का माल्यार्पण कर स्वागत व मिष्ठान वितरण किया। पी. सी. गोरखा ने आश्वासन दिया कि क्षेत्र के चहंमुखी विकाश को लेकर सभी का मार्गदर्शन किया जाएगा।

वहीं उन्होंने तीनों ग्राम पंचायत के ग्रामीणों का तहे दिल से आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर अनूप सिंह नेगी, विक्रम सिंह बोहरा, राजेंद्र सिंह बोहरा, मोहन सिह, श्याम सिंह, गुलाब सिंह, दीपक सिंह, जगमोहन सिंह, देवेंद्र सिंह, नारायण सिंह आदि भारी संख्या में लोग मौजूद थे।

रिपोर्टर- रिया सोलीवाल

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *