अयोध्या में 22 जनवरी को प्राणप्रतिष्ठा कार्यक्रम किए जाने पर हल्द्वानी में विश्व हिंदू परिषद ने भव्य शोभा यात्रा निकाली।

हल्द्वानी (नैनीताल) अयोध्या में 22 जनवरी 2024 को होने वाली प्राणप्रतिष्ठा की प्रक्रिया के प्रथम चरण में देश भर में पहुंचें पूजित अक्षत के स्वागत में आज विश्व हिंदू परिषद की अगवाई में एक भव्य शोभा यात्रा का आयोजन किया गया, जिसमें हजारों लोगों ने प्रतिभाग किया। यात्रा में लोगों ने अक्षत कलश के दर्शन किए और जय श्री राम के नारों से अक्षतों का स्वागत किया।

यात्रा श्री राम मंदिर निकट रामलीला मैदान अक्षत कलश यात्रा मन्दिर में कलश पूजन और आरती का साथ प्रारंभ हों कर पटेल चौक, बर्तन बाजार, सदर बाजार से होते हुए कालाढूंगी रोड होते हुए मुखानी स्थित भाजपा संघ कार्यालय पर पहुंची, जहाँ विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं द्वारा कलश तहसील प्रचारक संजीव जी को सौंपा गया। समापन पर हनुमान चालीसा और पुन: आरती कर प्रसाद वितरण किया गया।

इस यात्रा में प्रांत मंत्री विश्व हिंदू परिषद डॉ. विपिन चंद्र पाण्डे, प्रांत उपाध्याक्ष दीवान फर्तियाल, प्रांत सह मंत्री धीरेन्द्र शर्मा, विभाग संगठन मंत्री उमाकांत उपाध्याय नगर कार्यवाह प्रकाश जी, सह नगर कार्यवाह तनुज, नन्दन जी, भुवन जी, कमलेश जी, गोधन जी, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट, निवर्तमान महापौर डॉ. जोगेन्द्र पाल सिंह रौतेला, कपिल अग्रहरि सहित भारी संख्या में संघ के स्वयं सेवक व अन्य कार्यकर्ताओं ने प्रतिभाग किया।




