विकासखंड के हरनोली गांव में रोड नहीं तो वोट का करेंगे बहिष्कार, जिला निर्वाचन अधिकारी को भेजा ज्ञापन।

भिकियासैंण (अल्मोड़ा)। विकासखंड भिकियासैंण के हरनोली गांव आजादी से अब तक रोड से नहीं मिलाये जाने पर आज बुधवार को दर्जनों ग्राम वासियों ने जिला निर्वाचन अधिकारी अल्मोड़ा के नाम कानूनगो हरि गिरी भिकियासैंण को एक ज्ञापन सौंपा।

ग्रामवासियों ने ज्ञापन में स्पष्ट उल्लेख किया है कि कई बार वर्तमान सांसद व विधायक को ग्राम पंचायत हरनोली को मुख्य सड़क मार्ग से जोड़ने को बार-बार कहा गया, लेकिन आज तक आश्वासन ही मिला। आज आखिरकार ग्रामीणों का सब्र आसमान छू गया है, इसलिए अब रोड नहीं तो वोट की तर्ज पर बहिष्कार किया जायेगा। साथ ही कहा गया है कि आसपास क्षेत्र के कई गांव सड़क मार्गों से जुड़ चुके है, लेकिन यहां के लोग सड़क से परेशान है। मात्र इसी हरनोली गांव की जनप्रतिनिधियों ने घोर उपेक्षा की है, जिसका यहां के लगभग 750 मतदाता अपने मत का प्रयोग 19 अप्रेल को नहीं करेंगे।

पत्र को पूर्व कपडा राज्य मंत्री भारत सरकार, माननीय सड़क परिवहन मंत्री व माननीय पूर्व अध्यक्ष भाजपा उत्तराखंड अजय भट्ट को भी भेज दिया गया है। ज्ञापन में कनिष्ठ उप प्रमुख दीपा देवी कड़ाकोटी विकास खण्ड भिकियासैंण, दया कड़ाकोटी, अध्यक्ष महिला मंगल दल सरस्वती देवी, गीता देवी, लक्ष्मी देवी, श्याम सिंह अस्वाल, त्रिलोक चन्द्र, दिवान भंडारी, कुबेर कड़ाकोटी, दर्शन कड़ाकोटी आदि लोगो के हस्ताक्षर है।

रिपोर्टर- एस. आर. चन्द्रा भिकियासैंण

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *