सल्ट पुलिस टीम की सतर्कता से पिट्ठू बैग में गांजा भरकर ले जा रहे 5 तस्कर किए गिरफ्तार।

भिकियासैंण (अल्मोड़ा)। सल्ट से गांजा भरकर ले जा रहे 48 किलो 200 ग्राम, सात लाख से अधिक कीमत के 5 तस्करो को पुलिस ने गिरफ्तार कर दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र पीचा अल्मोड़ा द्वारा “ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन 2025” को सफल बनाने के उद्देश्य से जनपद को नशा मुक्त बनाने हेतु समस्त थाना, चौकी प्रभारियों एवं एसओजी, एएनटीएफ टीम को नशे के विरुद्ध लगातार अभियान चलाकर जनपद में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी, बिक्री करने वाले नशा तस्करों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करने के सख्त निर्देश दिये गये हैं।

इसी क्रम में सीओ अल्मोड़ा, रानीखेत विमल प्रसाद के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष सल्ट अजेन्द्र प्रसाद के नेतृत्व में सल्ट पुलिस टीम को चेकिंग के दौरान थाना क्षेत्र कालीगांव से 200 मीटर आगे डोटियाल जाने वाली सड़क पर 5 युवक पीठ में पिट्ठू बैग लगाकर आते हुए दिखाई दिए, पुलिस टीम को संदिग्धता प्रतीत हुई, पाँचो युवकों को रोककर बैगों को चैक किया गया तो पाँचो युवकों के 5 पिट्ठू बैगों से कुल 48.200 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ। गाँजे की कीमत 7 लाख 23 हजार रुपए बताई गई है। जिस पर पाँचों युवकों को गिरफ्तार करते हुए, थाना सल्ट में अभियुक्तगणों के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के अन्तर्गत एफआईआर पंजीकृत कर वैधानिक कार्यवाही की गई है। अभियुक्तों ने बताया कि वह गांजा आस – पास के क्षेत्रों से इकट्ठा कर रामनगर को ले जा रहे थे, उनका इरादा ऊंचे दामों में बेचकर अधिक लाभ अर्जित करना था।

गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम –
1- अजय कुमार उम्र 27 वर्ष पुत्र धर्मपाल सिंह निवासी ग्राम निजामगढ पतरामपुर थाना जसपुर जिला उधमसिंहनगर
2- गौरव उम्र 19 वर्ष पुत्र वीर सिह निवासी उपरोक्त
3- अमन कुमार उम्र 19 वर्ष पुत्र सुरेश सिंह निवासी उपरोक्त
4- जिशान अंसारी उम्र 23 वर्ष पुत्र मौहम्मद अली निवासी पतरामपुर थाना जसपुर जिला उधमसिह नगर
5- मो. शौकीन उम्र 23 वर्ष पुत्र निजामुद्दीन निवासी उपरोक्त है।

थाना सल्ट पुलिस टीम में –
1- उ.नि. मनोज कुमार
2- अपर उ.नि. मोहन चन्द्रा
3- हे.कानि. चन्द्रपाल सिंह
4- हे.कानि. दीपक कुमार
5- हे.कानि. संजू कुमार शामिल रहे।

रिपोर्टर- एस. आर. चन्द्रा भिकियासैंण

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *