समाज में व्याप्त मानव तस्करी पर महिला उत्पीड़न निवारण समिति ने कार्यक्रम किया आयोजित।
हल्द्वानी (नैनीताल)। राजकीय महाविद्यालय हल्द्वानी शहर गौलापार महाविद्यालय में प्राचार्य की अध्यक्षता में महिला उत्पीड़न निवारण समिति द्वारा एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसका विषय मानव तस्करी रहा। इस कार्यक्रम की मुख्य वक्ता श्रीमती संगीता शहर संयोजक समर्पण समिति द्वारा समाज में व्याप्त मानव तस्करी पर व्याख्यान दिया गया, उन्होंने छात्रों को बताया कि हमें अपनी आवश्यकताओं को सीमित रखना चाहिए और समाज में प्रलोभन से बचना चाहिए। इसके संदर्भ में एक जीवंत व्याख्यान बच्चों को बताया गया कि किस प्रकार मानव तस्करी का शिकार महिलाएं व बच्चे होते हैं।
डीआर रीमा आर्य द्वारा भी छात्र-छात्राओं को यह विचार साझा किया गया कि अपनी आर्थिक सामाजिक व मानसिक समस्याओं को अपने माता-पिता से साझा करना चाहिए। संपूर्ण कार्यक्रम संयोजक डॉक्टर भारती बहुगुणा में संपन्न हुआ। डॉक्टर अर्चना जोशी द्वारा कार्यक्रम का संचालन किया गया व डॉक्टर कल्पना भंडारी द्वारा सभी का धन्यवाद किया गया। कार्यक्रम में वरिष्ठ अध्यापक डॉक्टर कैलाश कॉलोनी सहित अन्य सभी प्राध्यापकगण व कर्मचारी उपस्थित रहे।
रिपोर्टर- एस. आर. चन्द्रा भिकियासैंण







