स्याल्दे विकासखंड में महिलाओं को किया गया प्रशिक्षित।

भिकियासैंण। विकास एवं जन कल्याण समिति रानीखेत द्वारा एसबीआई फाउंडेशन के एसबीआई द्वारा ग्राम सक्षम कार्यक्रम के स्याल्दे विकासखंड में 10 ग्राम पंचायतों की 10 महिलाओं को पशु सखी के रुप में प्रशिक्षित किया गया। प्रशिक्षण में बकरी पालन हेतु प्राथमिक स्वास्थ्य देखभाल और सामान्य रोगों के उपचार की जानकारी दी गई। साथ ही साधारण बीमारियों के लिए दवाइयां उपलब्ध कराई गई, जिससे समय पर उपचार और रोग की रोकथाम संभव हो सके।

कार्यक्रम के तहत अब तक 200 महिलाओं को 400 बकरियाँ तथा 20 बकरे वितरित किए जा चुके हैं, जिससे ग्रामीण महिलाओं की आजीविका को सुदृढ़ बनाया जा रहा है। प्रशिक्षण का संचालन पशु-चिकित्सा सहायक गौरव कुमार ने किया। इस अवसर पर प्रोजेक्ट मैनेजर अर्चित धस्माना व फील्ड स्टॉफ हेम चंद्र सिंह और पूरन सिंह उपस्थित रहे। अंत में महिलाओं ने संजीवनी और एसबीआई फाउंडेशन के प्रति आभार व्यक्त किया।

रिपोर्टर- रिया सोलीवाल

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *