एमबीपीजी कॉलेज में आयोजित हुई “डिजिटल मार्केटिंग कौशल” की कार्यशाला।

हल्द्वानी (नैनीताल)। विभाग एमबीपीजी कॉलेज, करियर काउंसलिंग सेल एवं डी. क्यू. लर्निंग हल्द्वानी (D. Q. Learning Haldwani) के तत्वाधान में “The Future of Digital Skills” विषय पर एक दिवसीय संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रो. सी. एस. जोशी विभाग प्रभारी वाणिज्य के द्वारा की गई। कार्यक्रम का संचालन डॉ. सन्तोष कुमार आर्य द्वारा किया गया। प्रो. सी. एस. जोशी जी द्वारा Digital Skills of Marketing पर छात्र-छात्राओं को वर्तमान आधुनिक परिपेक्ष व टैक्स में ऑनलाइन डिजिटल मार्केटिंग का उदेश्य एवं गुण-दोष पर विस्तृत चर्चा की गई।

D. Q. Learning Haldwani की ओर से विषय विशेषज्ञ विश्वजीत द्वारा सम्पूर्ण जानकारी उपलब्ध कराई गई। विषय विशेषज्ञ द्वारा छात्र-छात्राओं को यह भी विस्तृत जानकारी दी गई कि वे डिजिटल प्लेटफॉर्म को अपने रोजगार का साधन भी बना सकते हैं। डिजिटल मार्केटिंग के कोर्स में मोबाइल, सोशल मिडिया (फेसबुक, ट्विटर, इंस्ट्राग्राम, प्लेटफार्म पर मार्केटिंग के पेज बनाना और उसे ट्रैक करना, वेबसाइट डिजाइनिंग, कंटेट मार्केटिंग, मोबाइल पर मार्केटिंग करने के तरीकों के बारे में विस्तृत जान‌कारी उपलब्ध कराई। इसके अतिरिक्त सेल्स और सर्च इंजन मार्केटिंग, ईमेल मार्केटिंग आदि पर भी विस्तृत चर्चा करने के साथ-साथ छात्र-छात्राओं के विभिन्न प्रश्नों का उत्तर भी विषय विशेषज्ञ द्वारा दिया गया। कार्यक्रम में डॉ. बलदेव राम चन्याल, डॉ. नीरज तिवारी, डॉ. श्रीमती विजय लक्ष्मी शर्मा, डॉ. बी. सी. मेनकानी, डॉ. भानु प्रताप सिंह, डॉ. प्रतिभा साह एवं डॉ. उषा पाण्डे, रोहित जोगी व अन्य प्राध्यापकों ने बारी-बारी से अपने विचार रखें। कार्यक्रम के अंत में डॉक्टर नवल किशोर लोहनी द्वारा धन्यवाद ज्ञापित किया गया। कार्यक्रम में कॉमर्स विभाग के लगभग 100 विद्यार्थी उपस्थित रहे।

रिपोर्टर- एस. आर. चन्द्रा भिकियासैंण

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *