सदस्यता अभियान को लेकर स्याल्दे में आयोजित की गई कार्यशाला।
भिकियासैंण। भाजपा मण्डल स्याल्दे द्वारा पार्टी सदस्यता अभियान की तैयारियों को लेकर आज गेस्ट हाउस गोलधार स्याल्दे में अपने मण्डल पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की एक कार्यशाला का आयोजन किया गया, जिसमें आगामी एक अक्टूबर से भारतीय जनता पार्टी पूरे देश मे सदस्यता अभियान चलाएगी। कार्यशाला में सदस्यता अभियान को प्रभावी व सफल बनाने के लिए समस्त शक्ति केंन्द्रो व बूथों पर संयोजको सह संयोजको की नियुक्ति की गयी है, जो प्रतिदिन की सदस्यता रिपोर्ट मण्डल को देंगे।
कार्यशाला में मुख्य वक्ता के रुप में जिला महामंत्री पूरन रजवार ने सभी कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए बताया कि भारतीय जनता पार्टी एक अनुशासित राजनीतिक दल है, जो अपने संविधान के आधार पर चलती है। इसलिए प्रत्येक 6 वर्ष बाद भाजपा अपने सदस्यों की सदस्यता का नवीनीकरण का कार्य करती है, जिसके अंन्तर्गत भाजपा के प्रत्येक कार्यकर्ता को स्वयं भी पार्टी की सदस्यता का नवीनीकरण कर नये लोगों को भी पार्टी की सदस्यता से जोड़ने का अभियान 1 सितम्बर से चलकर 15 अक्टूबर तक चलाया जाएगा तथा प्रत्येक बूथ पर 200 लोगों को सदस्यता का लक्ष्य दिया गया।

सदस्यता अभियान में दीप प्रज्वलित कर व वन्दे मातरम् के साथ मण्डल कार्यशाला का शुभारम्भ किया गया, जिसके बाद जिला महामंत्री पूरन रजवार द्वारा सदस्यता अभियान की रुपरेखा व प्रक्रिया की जानकारी विस्तार से सभी कार्यकर्ताओं को दी गई तथा सभी पदाधिकारियो को शक्तिकेन्द्र व बूथ की जिम्मेदारी प्रदान की। इस अवसर पर मण्डल अध्यक्ष कुन्दन लाल, महामंत्री हरीश बंगारी, सदस्यता अभियान के मण्डल संयोजक सुरेंन्द्र घुघत्याल, सह संयोजक हरीश नैलवाल, नरेंन्द्र बिष्ट, कृपाल दत्त ढौंढियाल, बाला दत्त, प्रेम गिरी गोस्वामी, अशोक तिवारी, पूरन पंचोली, सुरेन्द्र बंगारी, गणेशी राम, यशवन्त पटवाल, नन्दन सिंह, पूर्णानन्द, केशव गिरी, जानकी बंगारी, सरिता मावड़ी, अनूप सिंह, पूरन चन्द्र, दिनेश राम, मोहन सिंह, हरीश बिष्ट आदि मौजूद रहे।



