राजकीय महाविद्यालय हल्द्वानी शहर गौलापार में राष्ट्रीय सेवा योजना के अंतर्गत विश्व पर्यावरण दिवस का हुआ आयोजन।

हल्द्वानी (नैनीताल)। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर राजकीय महाविद्यालय हल्द्वानी शहर गौलापार में राष्ट्रीय सेवा योजना के अंतर्गत “एक पौधा माँ के नाम” कार्यक्रम का उद्घाटन महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य डॉक्टर दिनेश चंद्र पांडे के द्वारा किया गया। प्राचार्य महोदय के द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस विषय पर विस्तृत विवरण देते हुए छात्र-छात्राओं को उनके मंगल भविष्य हेतु शुभकामनाएं दी गई।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रुप में उपस्थित महाविद्यालय के वरिष्ठ प्राध्यापिका डॉ. भारती बहुगुणा द्वारा “पर्यावरण संरक्षण” विषय पर विस्तृत विचार प्रस्तुत किए गए। कार्यक्रम का सफल संचालन एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉक्टर अर्चना जोशी के द्वारा किया गया। सहायक कार्यक्रम अधिकारी डॉ. गौरव जोशी एवं डॉ. किरण जोशी के निर्देशन में छात्र-छात्राओं द्वारा जन जागरुकता रैली का आयोजन किया गया। उसके पश्चात महाविद्यालय परिसर में स्वच्छता कार्यक्रम का आयोजन करते हुए संपूर्ण महाविद्यालय परिसर की साफ-सफाई की गई। इस कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राध्यापक डॉ. भुवन मठपाल, डॉ. रीमा आर्य, डॉ. पूजा ध्यानी, डॉ. आशीष अंशु, डॉ. दीपक दयाल, डॉ. भारती, डॉ. सुरेश चंद्र जोशी सहित समस्त प्राध्यापकों, शिक्षणेत्तर कर्मचारीयों एवं समस्त छात्र-छात्राओं द्वारा प्रतिभाग किया गया।

पर्यावरण दिवस के उपलक्ष में प्राचार्य महोदय की अध्यक्षता में एक निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसका शीर्षक “विश्व स्तर पर प्लास्टिक प्रदूषण का अंत कितना आवश्यक है” था, जिसका आयोजन महाविद्यालय नशा मुक्ति समिति, विज्ञान क्लब व इको क्लब के द्वारा संयुक्त रुप से किया गया, जिसमें छात्र-छात्राओं द्वारा प्रतिभाग किया गया व समस्त महाविद्यालय परिसर उपस्थित रहा।

रिपोर्टर- रिया सोलीवाल

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *