भाजपा जिला कार्यसमिति की बैठक भिकियासैंण में हुई आयोजित, मुख्य अतिथि जिला सहप्रभारी शिव सिंह बिष्ट ने सभी मोर्चों व मंडल अध्यक्षों को दिए संगठन को मजबूत करने का मंत्र।

भिकियासैण (अल्मोड़ा) सभी भाजपा कार्यकर्ताओं को भाजपा संगठन को मजबूत करने के लिए सभी को आपसी मतभेद भुला कर काम करना है, तभी आम जन भाजपा की नीति व रीति से जुडे़गा, यह बात भाजपा जिला कार्यसमिति के मुख्य अतिथि जिला प्रभारी शिव सिंह बिष्ट ने भाजपा जिला रानीखेत की कार्यसमिति की बैठक त्रिवेणी होटल भिकियासैंण में कही। बैठक में 30 मई से 20 जून तक महाजनसभा अभियान शुरू किया जाना है, जिसके अंतर्गत सहज संघर्ष अभियान चलाया जाएगा।सोशल मीडिया, पोस्टर वितरण, आपसी बात कर घर- घर जाकर लोगों को जोड़ना है। इसी के साथ क्षेत्र के विशिष्ट परिवारों, संभ्रान्त लोंगो की सूची बनाकर भाजपा संगठन से जोड़ना है।

उन्होने सभी मोर्चो के पदाधिकारियों से कहा कि 10 से 12 जून तक विशेष विकास योजनाओं का प्रचार-प्रसार किया जाना है। इसी के साथ 20 से 30 जून तक घर घर जन सक्तिकरण अभियान चलाया जाएगा, प्रत्येक बूथ स्तर पर कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा व 21 जून को भव्यता से योग दिवस मनाया जाना है, और आम लोगों को भाजपा की उपलब्धियों को बताना। वर्तमान में 14 सदस्य राष्ट्रीय, 60 सदस्य प्रदेश, 6 सदस्य जिले स्तर से महाजनसंपर्क अभियान संयोजक बनाए गए हैं। और सभी बूथों पर पन्ना प्रमुख बनाए जाने हैं। सभी पदाधिकारियों को एकजुटता से अपनी जिम्मेदारी से काम करना है।

जिला महामंत्री विनोद भट्ट द्वारा बूथ सक्तिकरण अभियान व सरल एप के बारे में जानकारी दी गई, साथ ही उन्होने मन की बात कार्यक्रम की विभिन्न विषयों को रखा। महाजनसंपर्क अभियान प्रत्येक विधानसभा में एक सयोजक बनाया जाना, केंद्र सरकार के 9 वर्ष पूरे होने पर उनकी उपलब्धियां गिनाई जानी है। जिला महामंत्री एड. पूरन रजवार ने बिन्दुवार जिले के रोस्टर को विधिवत बताया, और संगठन की मजबूती पर जोर दिया। बैठक में सल्ट के विधायक महेश जीना व विधायक रानीखेत डॉ. प्रमोद नैलवाल ने आगामी लोकसभा चुनाव में एकजुट होकर सभी मोर्चो के पदाधिकारियो से बिना मतभेद के कार्य करने को कहा। केन्द्र व राज्य सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं को आम जनता तक पहुंचाने को कहा, तभी देश के यशश्वी प्रधान मंत्री मोदी दुबारा से प्रधान मंत्री बनगे। इससे पूर्व मुख्य अतिथियो ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की विधिवत शुरूआत की। कार्यक्रम में मुख्य अतिथियों को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। जिलाध्यक्ष लीला बिष्ट ने कार्यसमिति के सभी मोर्चो के पदाधिकारियों से एकजुटता से काम करने को कहा, शिष्टाचार संगठन की पहली सीढी बताया। कार्यक्रम की अध्यक्षता लीला बिष्ट व संचालन जिला महामंत्री एड. पूरन रजवार व विनोद भट्ट ने संयुक्त रूप से किया।

इस मौके पर जिला अध्यक्ष लीला बिष्ट, विधायक महेश जीना, डा0प्रमोद नेलवाल, शिब सिंह बिष्ट, जिला महामंत्री पूरन रजवार, विनोद भट्ट, नगर पंचायत अध्यक्ष अम्बुली देवी, मंजू रावत, जिला अध्यक्ष अनुसूचित मोर्चा प्रवीण कुमार, जिला मंत्री दीप्ती बिष्ट, गुड्डी देबी, रीना सतपौला, हेमा भट्ट, नरेन्द्र बिष्ट, देबी दत्त शर्मा, भगवत बोरा, बलवन्त सिंह बिष्ट, कुन्दन लाल, जगदीश बुधानी, आनन्द बुधानी, सुरेन्द्र सिंह डंगवाल, दरबान बिष्ट, हरीश बौडा़ई, दीप भगत, दिनेश घुघत्याल, राम सिंह, भूपाल रौतेला, मदन मेहरा, बिरेन्द्र बिष्ट, नारायण रौतेला, महिपाल किरौला,गोबिन्द सिह सहित जिले के सभी पदाधिकारी व मंडलों के अध्यक्ष व मोर्चों के पदाधिकारी भारी संख्या में उपस्थित रहे।

रिपोर्टर- एस. आर. चन्द्रा भिकियासैंण

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!