सुप्रसिद्ध माँ कालिका मंदिर भिकियासैण में पिछले शुक्रवार से चले विष्णु पुराण ज्ञान यज्ञ आज शनिवार को विशाल भंडारे के साथ हुआ सम्पन्न।

भिकियासैंण (अल्मोड़ा) यहां माँ कालिका मंदिर में हो रहे विष्णु पुराण ज्ञान यज्ञ एवं विष्णुयाग यज्ञ आज शनिवार को विशाल भंडारे के साथ सम्पन्न हो गया है। मालूम हो विष्णु पुराण कलश यात्रा के साथ-9 जून शुक्रवार से शुरू हो गया था जो आज-17 जून को विशाल भंडारे के साथ सम्पन्न हो गया है। आज प्रातः सैकड़ों महिलाओं ने पारम्परिक वेशभूषा में सज कर माँ कालिका मंदिर से विष्णु पुराण ज्ञान यज्ञ कथा का श्रवण किया, तत्पश्चात भजन कीर्तन कर विशाल भंडारे का आनन्द लिया। कथा के अन्तिम दिवस में व्यास पूज्य पाद श्री अनग मोहनदास जी ने पूराणो के बारे में व विष्णु पूराण के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

सभी कार्यक्रम धरमगिरी महाराज के सानिध्य में सम्पूर्ण हुए,उन्होने सभी क्षेत्रीय जनता व नगरवासियों व शासन-प्रशासन के सहयोग के लिए सभी लोगो का आभार जताया। मुख्य यजमान पुष्पा देवी व शिवनाथ गोस्वामी रहे। इस मौके पर लीला बिष्ट, मीना भारती, सरोज सती, प्रीति, रीना, मीना, पार्वती, भूपाल सिंह बंगारी, प्रेम बिष्ट,दिनेश घुघत्याल, दिनेश उप्रेती, उमेश नैलवाल,बीरु बिष्ट, नन्दन सिंह, बालम नाथ, आनन्द प्रकाश लखचौरा, कुन्दन सिंह बिष्ट, शंकर फुलारा, संजू बंगारी, अखिलेश बंगारी, तन्नू सतपोला, अक्कू बंगारी,भुवन, रमेश चन्द्र सहित भारी संख्या में क्षेत्रीय जनता व नगरवासी मौजूद थें।

रिपोर्टर- एस. आर. चन्द्रा भिकियासैंण

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!