तहसील भवन स्याल्दे में व्यापार मंडल ने किया वृक्षारोपण, लगाये कई प्रजातियों के पेड़।

स्याल्दे (अल्मोड़ा) विकास खंड स्याल्दे में हरेला पर्व के मौके पर ब्यापार मंडल अध्यक्ष स्याल्दे दर्शन जोशी के नेतृत्व में तहसील मुख्यालय स्याल्दे व विकास खण्ड मुख्यालय के परिसर में कई प्रजातियों के फलदार व छायादार पौधे लगाये गये। ब्यापार मंडल अध्यक्ष स्याल्दे दर्शन जोशी ने कहा कि सभी को अघिक से अघिक पेड लगाने चाहिए।

मानव जीवन के लिए जितना जल जरूरी है, उतना ही पेड़ पौधे लगाना भी जरूरी है।इस मौके पर रजिस्टर कानूनगो उमेश शर्मा , भाजपा मंडल अध्यक्ष स्याल्दे कुन्दन लाल, व्यापार मंडल अध्यक्ष स्याल्दे दर्शन जोशी, स्थानीय व्यापारी मनोज पटवाल, वालम सिह मनराल, संजीवनी संस्था हेम सिह घुगत्याल, सोनू मनराल आदि स्थानीय ग्रामीण व क्षेत्र के जनप्रतिनिधि मौजूद थे।

रिपोर्टर- एस. आर. चन्द्रा भिकियासैंण

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!