पुरानी पेंशन बहाली राष्ट्रीय आंदोलन NMOPS के तत्वावधान में तहसील सभागार भिकियासैंण में हुई आयोजित।


भिकियासैंण (अल्मोड़ा) पुरानी पैंशन बहाली को लेकर ब्लॉक शिक्षक, अधिकारी, कर्मचारी सङ्गठन की एक बैठक तहसील भिकियासैंण सभागार में बैठक आहूत की गई। इस बैठक में ब्लॉक के सभी विभागों के कार्मिकों ने प्रतिभाग किया। बैठक की अध्यक्षता प्रेम प्रकाश जोशी अध्यक्ष पुरानी पेंशन बहाली आंदोलन मञ्च ने की। इस अवसर पर नगर पंचायत भिकियासैंण के अधिशासी अभियंता अनिरुद्ध गौड़, उप कोषाधिकारी सचिन सिंह, सब रजिस्ट्रार महेश चन्द्र, मञ्च के सचिव भूपेंन्द्र अधिकारी, संयोजक राजेन्द्र सिंह घुगत्याल, बालादत्त शर्मा, अखिलेश बिष्ट, राजेन्द्र मनराल, प्रकाश चन्द्र, रविन्द्र सिंह, गौरव रावत, अभिषेक तोमर, गोपाल सिंह असवाल, हरिभूषण उनियाल, मनोज मिश्रा, कुबेर मावड़ी, त्रिभुवन जलाल, मनोरमा ध्यानी, प्रेमा लखचोरा, मोहन भाकुनी, आदित्य पंत, गोविंद प्रसाद, मंजू रिखाडी, राम गोपाल, भूमि संरक्षण विभाग, ललित नेगी स्वास्थ्य विभाग, सतीश चंद्र पाण्डेय ग्राम्य विकास विभाग सहित सभी विभागों के कर्मचारियों ने प्रतिभाग कर वक्ताओं ने सरकार से मांग की है कि कर्मचारियों के सुरक्षित भविष्य के लिए पुरानी पेंशन योजना को बहाल करना होगा।

पुरानी पेंशन बहाली के लिए चलाए जा रहे आंदोलन के कारण ही राज्यों के विधानसभा चुनावों में सरकारें बदली गई हैं। यह क्रम भविष्य में राज्यों और लोकसभा के चुनावों में भी चलते रहेगा।कर्मचारी अब जाग चुके हैं। प्रत्येक कर्मचारी के सम्पर्क में न्यूनतम 10 लोग आते हैं,जो पुरानी पेंशन को मुद्दा बनाकर वोट की चोट से सरकार को पुरानी पेंशन को बहाल करने के लिए बाध्य करेंगे। इसके लिए 1 अक्टूबर को दिल्ली महारैली में लगभग 50 लोगों ने जाने की सहमति जताई है। दिल्ली रैली के लिए रूपरेखा तैयार की गई। सङ्गठन की मजबूती के लिए कार्यकारिणी का विस्तार किया गया। जिसमें सभी विभागों से संयोजक नियुक्त कर 1 अक्टूबर 2005 के बाद नियुक्त सभी शिक्षक-कर्मचारियों को जोड़ने की योजना बनाई गई है। महारैली में सम्मिलित होने के लिए वाहन, भोजन आदि व्यवस्था पर चर्चा की गई, तथा न्यूनतम सहयोग राशि निर्धारित की गई ।
रिपोर्टर- एस. आर. चन्द्रा भिकियासैंण




















