माननीय मुख्यमंत्री उत्तराखंड पुष्कर सिंह धामी सहित कई मंत्रियों का किया जोरदार स्वागत।

दुबई। होटल दुबई के प्रवेश द्वार से कार्यक्रम स्थल तक सीएम पुष्कर सिंह धामी के आगमन पर भारतीय उत्तराखंड प्रवासियों ने ढोल और दमाऊ की टीम द्वारा जोरदार स्वागत कर खूब फूल बरसाये। तत्पश्चात उत्तराखंड की महिलाओं और बच्चों द्वारा उत्तराखंड की पारंपरिक परिधान में संगीतमय नृत्य कर दर्शको को मंत्र मुग्ध कर दिया। कार्यक्रम में माननीय मुख्यमंत्री का स्वागत देवेन्द्र सिंह कोरंगा व माननीय शिक्षा एवं स्वास्थ्य मंत्री संजय सिंह थापा द्वारा किया गया। श्री देवेन्द्र कोरंगा ने सभी अतिथियों का स्वागत कर सभी का आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम में माननीय मुख्यमंत्री व स्वास्थ्य व शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत ने उत्तराखंडी प्रवासियों को संबोधित किया, और कहा कि उत्तराखंड की संस्कृति को हम सभी को एक धरोहर के रुप में आगे संजोये रखना होगा। कार्यक्रम में शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे आदि पर भी चर्चा हुई। संस्थापक उत्तराखंड एसोसियेशन ऑफ यूएई देवेन्द्र कोरंगा द्वारा माननीय मुख्यमंत्री को पाँच सुझाव भी दिये गये। इस मौके पर नवीन जोशी, गोविंद फर्तियाल, गीता चंदोला, जेपी कोठारी, उत्तम सकलानी, हरीश बलूनी, सूर्या जोशी आदि भारी संख्या में लोग मौजूद थे।

रिपोर्टर- एस. आर. चन्द्रा भिकियासैंण

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!