अटल उत्कृष्ट राजकीय इन्टर कॉलेज भिकियासैंण में तीन दिवसीय खेल महाकुंभ हुआ शुरु।

भिकियासैंण (अल्मोड़ा)। विकासखंड स्तरीय तीन दिवसीय खेल महाकुम्भ 2023 यहाँ अटल उत्कृष्ट आदर्श राजकीय इंटर कॉलेज भिकियासैंण के खेल मैदान में शुरु हो गया है। कार्यक्रम का शुभारम्भ खंड शिक्षा अधिकारी डॉ. रवि मेहता विधायक प्रतिनिधि दिनेश घुघत्याल व ब्लॉक प्रमुख चित्रा आर्या ने संयुक्त रुप से दीप प्रज्वलित कर किया।

खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि दिनेश घुघत्याल ने सरकार द्वारा खेलों और खिलाड़ियों को दिए जा रहे प्रोत्साहन से अवगत कराया, और बढ़ – चढ़ कर खेलों में भागीदारी करने को कहा। विशिष्ट अतिथि चित्रा आर्या ने अपने संबोधन में खेलों से व्यक्तित्व निर्माण पर अपने विचार रखें, और कहा कि पढ़ाई के साथ – साथ छात्र – छात्राओं को खेलों में भी बढ़ – चढ़ कर भाग लेना चाहिए। इससे पूर्व सभी अतिथियों का स्वागत सनराईज कॉन्वेंट स्कूल भिकियासैंण की छात्राओं ने स्वागत गीत गा कर किया। आज के खेल मे 14 वर्ष आयु से नीचे के दस न्याय पंचायत के बच्चों ने दौड़, खो-खो, कब्बडी, लम्बी कूद, ऊँची कूद आदि शामिल रहे।

इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख चित्रा आर्या, कालिका माँ धाम बासोट अध्यक्ष त्रिलोक सिंह भंडारी, कनिष्ठ ब्लॉक प्रमुख दीपा कड़ाकोटी, भाजपा मंडल अध्यक्ष दरबान बिष्ट, प्रभारी प्रधानाचार्य बी. आर. भारती, सामाजिक कार्यकर्त्ता बालम नाथ, शंकर फुलारा, केशर सिंह, कुसुम भट्ट, भूपेंद्र सिंह, उर्बा दत्त सत्यबली, विनोद रावत, कृपाल सिंह शीला, भावना ठाकुर, महेश चन्द्रा, दीपा पालीवाल आदि समस्त स्टाफ उपस्थित रहें। कार्यक्रम का संचालन भावना ठाकुर व महेश चन्द्रा ने संयुक्त रुप से किया।

रिपोर्टर- एस. आर. चन्द्रा भिकियासैंण

Loading

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!