लकड़ी बीनने जंगल गई एक महिला को बाघ ने बनाया अपना निवाला, क्षेत्र में फैली दहशत।
रामनगर (नैनीताल)। रामनगर-रानीखेत नेशनल हाइवे 309 गर्जिया मार्ग पर मनु महारानी के सामने जंगल में 58 वर्षीय महिला कौशल्या देवी पत्नी लक्ष्मण सिंह रावत अन्य महिलाओं के साथ लकड़ी बीनने समीपवर्ती जंगल में गई थी, जहां से उन्हें बाघ उठाकर ले गया। घटना की सूचना मिलने पर इलाके में हड़कंप मच गया। वन विभाग की टीमें व ग्रामीणों ने सर्च अभियान चला कर शव बरामद कर पोस्टमार्टम हेतु रामनगर अस्पताल भेजा। खबर पालिककर्मी पंकज छिमवाल निवासी ढिकुली द्वारा दी गई है। इस घटना से पूरे क्षेत्र में दहसत व्याप्त है।
रिपोर्टर- एस. आर. चन्द्रा भिकियासैंण







































