एसएसपी अल्मोड़ा के सख्त निर्देशों पर इंटरसेप्टर की रैश ड्राइविंग व यातायात नियमों का उल्लघंन करने वालों के विरुद्ध ताबड़तोड़ कार्यवाही हुई शुरु, रैश ड्राइविंग कर रहे स्कूटी चालक पर कार्यवाही कर स्कूटी की गई सीज।

अल्मोड़ा। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र पींचा अल्मोड़ा द्वारा सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम व यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों पर चालानी कार्यवाही किये जाने के सम्बन्ध में यातायात पुलिस अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए गये है।

इसी क्रम में यातायात सीओ विमल प्रसाद के पर्यवेक्षण मे इंटरसेप्टर प्रभारी श्री सुमित पाण्डे द्वारा मय हमराही हेड कानि. सुनील कुमार, कानि. ललित बिष्ट के अल्मोड़ा नगर क्षेत्र लोधिया, लोअर माल रोड में वाहन चैकिंग अभियान चलाया गया, जिस दौरान बिना सीट बेल्ट, क्षमता के अधिक सवारी, वाहन चलाते समय मोबाईल फोन का प्रयोग, नो पार्किंग पर वाहन खड़ी करने व रैश ड्राइविंग कर रहे एक स्कूटी चालक के विरुद्ध मोटरवाहन अधिनियम के तहत कार्यवाही करते हुए स्कूटी को सीज किया गया। इसके अतिरिक्त यातायात नियमों का उल्लंघन कर रहे कुल 28 लोगों पर मोटर वाहन अधिनियम के तहत चालानी कार्यवाही की गई, जिसमें 8 लोगों के कोर्ट चालान किये गये और 15,500/- का जुर्माना लगाया गया।

रिपोर्टर- एस. आर. चन्द्रा भिकियासैंण

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *